Shivani Misra
Read More
---विज्ञापन---
Anushka Sharma-Virat Kohli Temple Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को कौन नहीं जानता। आज के वक्त में ये कपल बी-टाउन का मोस्ट फेवरेट कपल है। अपने बॉन्ड के चलते ये कपल फैंस के बीच में काफी ज्यादा पॉपुलर है। ये कपल जब भी कही स्पॉट होता है तो चर्चा में आ जाता है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल अनुष्का और विराट को हाल ही में मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया जिसके बाद एक बार फिर दोनों चर्चा में हैं और खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
ये तो सभी जानते हैं कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को भगवान में बहुत श्रृद्धा है। अक्सर एक्ट्रेस को अलग-अलग मंदिरों में दर्शन करते हुए देखा गया। इस दौरान उनके साथ हमेशा विराट कोहली (Virat Kohli) मौजूद रहते हैं। कपल को अबतक न जाने कितने मंदिरों में दर्शन करते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर आपको इस बी-टाउन कपल की तमाम फोटो और वीडियो मिल जाएंगे। एक बार फिर कपल को मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।
अभी हाल ही में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम का मैच देखने के लिए लखनऊ पहुंची थीं। इसके बाद अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक नया वीडियो सामने आया है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर साथ में एक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे है। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग कपल के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं और एक बार फिर वे इन दोनों की श्रद्धा को देखकर काफी इंप्रेस हैं। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि यह वीडियो किस मंदिर का है।
After the heated argument with Naveen-ul-Haq & Gautam Gambhir during #RCBvsLSG match. Both Virat Kohli & Anushka Sharma seen visiting a temple. pic.twitter.com/LvRmDOo2Xk
— Mix Masala (@BollywoodOnly1) May 3, 2023
जहां एक तरफ विराट कोहली इन दिनों आईपीएल 2023 में बिजी है तो वहीं दूसरी ओर अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म चकदा एक्स्पप्रेस के लिए चर्चा में बनी हुई हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।