Anushka Sharma-Virat Kohli: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अक्सर अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर से कपल अपने बच्चों को लेकर चर्चा में आ गया है। जी हां, सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा भी हो रही है और इसका एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
अनुष्का और विराट ने भेजा गिफ्ट
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पैपराजी के लिए खास तोहफा भेजा है। साथ ही इसमें एक प्यार-सा नोट लिखा है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि इस गिफ्ट हैंपर में कई खास तोहफे हैं, जो विराट और अनुष्का ने पैप्स के लिए भेजे हैं। साथ ही इसमें जो नोट हैं, उसमें लिखा है कि हमेशा हमारे बच्चों की प्राइवेसी बनाए रखने और हमें सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद। विद लव- अनुष्का एंड विराट।
इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
अब सोशल मीडिया पर इस गिफ्ट हैंपर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि ये बहुत स्वीट है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ब्यूटीफूल। तीसरे यूजर ने लिखा कि प्राइवेसी तो सबकी बनी रहनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने कहा कि ओएमजी। एक और यूजर ने कहा कि आप लोग बहुत प्यारे हैं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
Anushka Sharma, Virat Kohli
प्राइवेसी को लेकर प्रोटेक्टिव रहता है कपल
बता दें कि कुछ दिन पहले ही अनुष्का शर्मा ने अपने दूसरे बच्चे अकाय कोहली को जन्म दिया है। इसके पहले अनुष्का और विराट की वामिका नाम की एक बेटी भी है। कपल हमेशा अपने बच्चों को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव रहता है। अभी तक कपल ने फैंस को अपने दोनों बच्चों में से किसी का फेस नहीं दिखाया है। फैंस को बेसब्री से उस दिन का इंतजार है, जब कपल अपने बच्चों का चेहरा रिवील करेगा।
यह भी पढ़ें- Cannes Film Festival 2024 में चलेगा Kiara Advani का जादू, देश का प्रतिनिधित्व करेंगी एक्ट्रेस
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
5 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
6 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
8 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
8 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
9 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
10 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
11 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
14 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
15 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines