Anushka Sharma Virat Kohli Kirtan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों सितारे भजन में डूब नजर आ रहे हैं. मुंबई में दोनों सितारे अमेरिकन सिंगर कृष्ण दास के लाइव कीर्तन में शामिल हुए. वायरल वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ‘राधे-गोविंद’ का जाप करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों का ये भक्तिमय अंदाज काफी वायरल हो रहा है. ‘राधे-गोविंद’ का जाप करते-करते दोनों भक्ति में झूमते भी दिखाई दे रहे हैं. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के इस अंदाज पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.
भजन पर झूमे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे के साथ ऑडियंस में बैठे हुए हैं. अनुष्का शर्मा जोर-जोर से ‘राधे-गोविंद’ का जप करते हुए भक्ति में झूमती हुईं तालियां बजा रही हैं. वहीं अनुष्का की साइड में विराट कोहली भी बैठे हुए हैं और वो आंखें बंद करके ‘राधे-गोविंद’ का जाप कर रहे हैं और भक्ति में झूम भी रहे हैं. दोनों सितारे अक्सर लंदन में भी कीर्तन में शामिल होते हैं और भक्तिमय माहौल का खूब आनंद भी लेते हैं. वहीं दोनों कैमरे की तरफ भी देखते नजर आए.
यह भी पढ़ें: ‘Ramayana’ का नया गाना ‘मंगल रंग’ हुआ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता फैंस का दिल; यहां देखें वीडियो
दोनों के लुक ने खींचा ध्यान
अनुष्का इस दौरान सिंपल और खूबसूरत एथनिक लुक में नजर आईं. एक्ट्रेस ने मजेंटा कलर का अनारकली सूट कैरी किया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अनुष्का के लुक की खूब तारीफ की जा रही है. एक्ट्रेस के फैंस उनके लुक पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. वहीं इस दौरान विराट कोहली ब्लैक टी-शर्ट में नजर आए. विराट कोहली का अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर उनके लुक के भी चर्चे हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर, 3000 करोड़ की है नेटवर्थ, आपने पहचाना?
सितारों का भक्तिमय अंदाज
लंदन में रहने वाले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर भारत में जब भी आते हैं तो वो मंदिरों के दर्शन जरूर करते हैं. दोनों की आस्था को देखते हुए उनके फैंस भी उनकी खूब तारीफ करते हैं. वहीं अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों का भक्तिमय रूप फैंस के बीच देखने को मिलता रहता है. कुछ महीने पहले दोनों को वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में भी जाते देखा गया था. प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दर्शन के लिए दोनों सितारे अक्सर जाते रहते हैं. अब एक बार फिर भक्तिमय अंदाज से दोनों सितारों ने फैंस का दिल जीत लिया है.
संबंधित खबरें
LIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines