Virat Kohli Anushka Sharma Trolled For Their Anger: इंडस्ट्री के पावर कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) बीते कई दिनों से चर्चाओं में बने हुए हैं। इन दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं जिन पर फैंस अपना प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। लेकिन कल इंडिया की हार के बाद से लगता है सोशल मीडिया का रुख बदल गया है। जिस कपल पर अबतक फैंस फिदा थे अब वहीं कपल ट्रोल्स के हत्थे चढ़ गया है। फिलहाल उनका एक नया वीडियो सामने आया है जिसके बाद लोग अनुष्का को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: शादी टूटी तो क्या हुआ… रिश्ता अभी भी है कायम, दोस्ती की मिसाल बने ये एक्स कपल्स
अनुष्का अपने गुस्से के कारण हुईं ट्रोल
बता दें, वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में हार चखने के बाद अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई वापिस लौट आए हैं। इन दोनों को आज एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां इस कपल ने पैपराजी को पोज देने से इंकार कर दिया। इस दौरान ये दोनों ही मीडिया पर फोटोज क्लिक करने पर भड़कते हुए नजर आए। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले विराट आते हैं और गाड़ी में अपना सामान रखते हैं। फिर उनकी स्टाफ मीडिया को फोटोज लेने से मना करती है। इसके बाद एक्ट्रेस भी अपने स्टाफ को पैपराजी की ओर इशारा कर कुछ कहती हैं।
यूजर्स का रिएक्शन
इस दौरान अनुष्का के चेहरे पर कुछ गुस्सा नजर आ रहा है। बस इसी वजह से अब लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही अनुष्का की सभी ने क्लास लगनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, ‘गुरुर बहुत है अनुष्का में।’ एक ने कहा, ‘इतनी क्यों गर्म हो रही है ये….? खुद खेल के आई है क्या ग्राउंड पर?’ एक यूजर ने लिखा, ‘हार गए ना इसलिए शर्म आ रही है। अगर अभी जीते होते तो खुद हाथ हिलाने आती।’ तो कोई बोला, ‘अनुष्का शर्मा ठीक है! अब आप शांत हो सकते हैं!’ वहीं, एक फैन ने सफाई देते हुए कमेंट किया, ‘उसकी बेटी है साथ में इसलिए पैपराजी पर गुस्सा हो रही है। फोटो ना ले बेटी की।’
एक्ट्रेस को बताया घमंडी
वहीं, एक ट्रोलर बोला, ‘पैसे का घमंड जब सिर चढ़ जाए तब हार तो निश्चित है।’ एक शख्स ने कहा, ‘अनुष्का हमेशा स्टाफ और अपने से नीचे के लोगों के साथ बदतमीजी करती हैं।’ तो कोई बोला, ‘अनुष्का का एटीट्यूड देखो।’ एक कमेंट आया, ‘ये सातवें आसमान पर क्यों रहती है… इतना भाव है क्योंकि विराट कोहली पति है वर्ना एक्टिंग करियर में तो कुछ नहीं है इसके एक बैंड बाजा को छोड़कर।’ तो एक ने लिखा, ‘ये ज्यादा ही एटीट्यूड दिखाते हैं जैसे सबसे बड़े सितारे हैं। कभी विनम्र मत होना। इसे अच्छी तो करीना है। वो नॉर्मल है। सेलिब्रिटी भी बनना है और फिर ओवर एक्टिंग भी करनी है।’
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
2 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
3 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
5 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
6 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
11 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
12 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
13 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines