Anushka Sharma To Quit Acting After Second Pregnancy: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में ऐसी खबर सामने आई कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और विराट कोहली दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। इस खबर ने फैंस को एक बड़ा सप्राइज़ दिया। हर कोई इसके बाद खुशी से झूमता नजर आया। इस कपल को सभी लोग काफी पसंद करते हैं। विराट और अनुष्का की जोड़ी सभी की फेवरेट है। ऐसे में कपल की लाइफ की न्यू इनिंग्स की खबर ने फैंस को खुश कर दिया। लेकिन अब जो रूमर्स सामने आई हैं उसके बाद अनुष्का के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है।
अनुष्का की फिल्मों पर लगेगा फुल स्टॉप?
अभी तक अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी का ऑफिशियली ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन उनके बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा कहने की खबर सामने आई है। जी हां, कहा जा रहा है कि दूसरी बार मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा हमेशा के लिए एक्टिंग छोड़ सकती हैं। क्या एक्ट्रेस विराट कोहली (Virat Kohli) बेटी वामिका (Vamika Kohli) और अपने होने वाले बच्चे के लिए अपने करियर की कुरबानी दे देंगी? अब इस तरह के सवाल आपके मन में भी उठ सकते हैं। तो पहले ये जान लेते हैं कि अचानक ये खबरें कहां से उड़ने लगीं?
एक्ट्रेस ने खुद किया रिवील
बता दें, ऐसा किसी और ने नहीं बल्कि खुद अनुष्का शर्मा ने कहा है। अब एक्ट्रेस का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एक्टिंग छोड़ने की बात कही है। इस वीडियो में एक्ट्रेस Simi Garewal को इंटरव्यू दे रही हैं और उन्होंने इस दौरान एक शॉकिंग स्टेटमेंट दिया। जब सिमी गरेवाल ने उनसे सवाल किया कि शादी उनके लिए कितनी जरूरी है? तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘शादी मेरे लिए बहुत जरूरी है। मैं शादी करना चाहती हूं, बच्चे करना चाहती हूं और जब मेरी शादी हो जाएगी तो शायद मैं काम नहीं करूंगी।’
ये होगी अनुष्का की आखिरी फिल्म!
बता दें, अनुष्का शर्मा का ये वीडियो क्लिप अभी का नहीं है बल्कि ये तो काफी पुराना है। ऐसे में हो सकता है अभी तक एक्ट्रेस की राय इस मामले में बदल गई हो। वैसे फिलहाल अनुष्का शर्मा की फिल्म Chakda Xpress रिलीज होनी बाकी है। लेकिन फैंस को डर इस बात का है कि कहीं ये फिल्म एक्ट्रेस की आखिरी बॉलीवुड फिल्म न बन जाए।
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
58 mins agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
2 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
3 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
4 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
7 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
10 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines