Anushka Sharma on Ranveer Singh: हाल में फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ (Koffee With Karan Season 8) में बॉलीवुड के जाने-माने स्टार्स रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई राज खोले। इसी बीच इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अनुष्का एक्ट्रेस सिमी गरेवाल (Simi Garewal) के चैट शो में पहुंची हैं और अपनी लाइफ के बारे में कई राज खोलती हैं।
इसी बीच एक्ट्रेस रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी बात करती हैं और बताती हैं कि दोनों की बीच किस तरह का रिश्ता रहा है। सिमी गरेवाल के शो में एक्ट्रेस इस बात से भी पर्दा उठाती हैं कि वो रणवीर के साथ कभी किसी रिलेशनशिप में नहीं रही हैं, क्योंकि वो दोनों की अलग-अलग विचारधाराओं वाले लोग हैं, जिनकी सोच और ताल-मेल बैठना आसान नहीं है। इसके अलावा भी उन्होंने एक्टर से जुड़े कई राज खोले थे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 में होने जा रही Arbaaz और Sohail की धमाकेदार एंट्री! Weekend Ka Vaar में क्या होगा खास?
‘हम एक दूसरे से बहुत अलग हैं’
अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह ने साल 2010 में आई फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू दिया था। इसके बाद दोनों साल 2011 में आई फिल्म ‘लेडिस वर्सेस रिकी बहल’ में साथ नजर आए थे, जिसके बाद से दोनों के रिश्तों की खबरें सुर्खियों में रहने लगी थी। इसी दौरान एक्ट्रेस सिमी गरेवाल के चैट शो का हिस्सा बनी थीं। जहां जब सिमी ने एक्ट्रेस से पूछा, ‘दोनों अब साथ क्यों नहीं हैं’? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा था, ‘अगर आप मुझे और रणवीर को अच्छे से जानते हैं तो आप समझ पाएंगी कि हम साथ क्यों नहीं हैं, जो लोग हमे जानते हैं उनको पता है हम साथ नहीं रह सकते, क्योंकि हम दोनों एक दूसरे से बहुत अलग हैं’।
https://youtube.com/shorts/Ln1NnUW3y9o?si=2VGJe5XgJSDZoucs
‘एक-दूसरे को मार भी सकते हैं हम’
साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा, ‘हम दोनों के बीच बहुत सी बातों को लेकर काफी अंतर है। हम एक दूसरे को मार तक सकते हैं। हां… मैं सीरियस हूं। अगर मैं उनका सिर फोडू तो वो मेरा सिर फोड़ देगा और अगर हम एक रिश्ते में रहते हैं तो हम दो अलग-अलग चीजें करेंगे, जो आसान नहीं होगा। हम दोनों लाइफ को अलग-अलग तरीके से देखते हैं। वो बहुत प्रैक्टिकल हैं, मैं पूरी तरह से इमप्रैक्टिकल हूं। हमारा कोई तालमेल नहीं है और शायद ऐसा होगा भी नहीं’।
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
20 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines