कैसी है Vamika की हैंडराइटिंग? Virat Kohli के नाम लिखे लेटर से हुई रिवील

Virat Kohli Daughter: विराट कोहली को फादर्स डे के मौके पर वामिका से ढेर सारा प्यार मिला है। अब इस प्यार की झलक सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली है। अनुष्का शर्मा का लेटेस्ट पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Virat Kohli Daughter

विराट कोहली को वामिका की तरफ से मिला फादर्स डे गिफ्ट। (Photo Credit- Instagram)

Virat Kohli Daughter: इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा रियल लाइफ में बेहद ही प्राइवेट लोग हैं। ये दोनों अपने बच्चों को दुनिया की नजरों से बचाकर रखते हैं। अभी तक वामिका और अकाय को इस कपल ने मीडिया की लाइमलाइट से दूर रखा है। सोशल मीडिया पर भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बच्चों की तस्वीरें भी कम ही शेयर करते हैं। अगर करते भी हैं तो उसमें वामिका और अकाय का चेहरा नजर नहीं आता। इसी बीच अब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी वामिका से जुड़ा एक खास पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने वामिका की तरफ से विराट को विश किया फादर्स डे

दरअसल, आज फादर्स डे है और इस खास मौके पर अनुष्का ने फैंस को बताया है कि वामिका अपने पापा विराट कोहली से कितना प्यार करती है? इस स्पेशल डे पर लिटिल वामिका ने अपने पापा के लिए एक सरप्राइज गिफ्ट तैयार किया है। अब इस खास तोहफे की झलक एक्ट्रेस ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। अनुष्का शर्मा ने कुछ देर पहले एक पोस्ट शेयर किया, इसमें 2 तस्वीरें नजर आ रही हैं। एक फोटो में तो एक्ट्रेस के पिता अजय कुमार शर्मा नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

वामिका ने फादर्स डे पर विराट कोहली के लिए लिखा लेटर

वो एक चेयर पर बैठकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि अनुष्का ने अपने पिता की जो तस्वीर शेयर की है, वो वामिका के चौथे बर्थडे सेलिब्रेशन की है। इसके अलावा दूसरी तस्वीर में वो लेटर नजर आ रहा है, जो वामिका ने अपने पापा के नाम लिखा है। इस लेटर में लिखा है, ‘वो मेरे भाई जैसे दिखते हैं। वो फनी हैं। वो मुझे गुदगुदी करते हैं। मैं उनके साथ मेकअप से खेलती हूं। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं और वो भी मुझसे बहुत प्यार करते हैं (हाथ फैलाकर)। हैप्पी फादर्स डे।’ इस प्यार भरे नोट के नीचे वामिका ने खुद अपने हाथों से अपना नाम लिखा है।

विज्ञापन

वायरल हुआ अनुष्का शर्मा का पोस्ट

उनका नाम लिखने का स्टाइल देखकर ही समझ आ रहा है कि बाकी का लेटर वामिका ने किसी और से लिखवाया है। दरअसल, वामिका की नाम लिखते हुए जो हैंडराइटिंग नजर आ रही है, उसे देखकर लग रहा है कि ये किसी 4 साल के बच्चे ने लिखा होगा। जबकि बाकी का नोट बेहद खूबसूरत हैंडराइटिंग में लिखा हुआ है। वहीं, इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने जिस आदमी को सबसे पहले प्यार किया था और वो पहला आदमी जिसे हमारी बेटी ने किया… दुनिया के सभी खूबसूरत पिताओं को फादर्स डे की शुभकामनाएं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ