हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Anant-Radhika की शादी नहीं Anushka Sharma ने अटेंड किया कीर्तन! जानें कौन हैं कृष्ण दास?

Anushka Sharma: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने पति के साथ लंदन शिफ्ट होने की खबरों के बीच एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Anushka Sharma, Virat Kohli

Anushka Sharma: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हो गई है। इस शादी में कई सेलेब्स नजर नहीं आए, जिनको फैंस ने बहुत मिस किया। इस शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति विराट कोहली भी नजर नहीं आए। हालांकि कपल को लेकर खबरें हैं कि वो जल्दी ही लंदन शिफ्ट हो जाएंगे। कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जा रहा है कि अनुष्का और विराट लंदन जा चुके हैं, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच कपल अनंत-राधिका की शादी में भी नहीं पहुंचा।

एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

वहीं, अब अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें कृष्ण दास नजर आ रहे हैं। ये फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है। अनुष्का ने अपने नए पोस्ट में कृष्ण दास के कीर्तन की झलक दिखाई है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कृष्ण दास को टैग भी किया है। जहां एक तरफ एक्ट्रेस और क्रिकेटर के लंदन शिफ्ट होने की खबरें आ रही हैं, तो दूसरी तरफ एक्ट्रेस का ये पोस्ट वायरल हो रहा है।

Anushka Sharma

शादी नहीं कपल ने कीर्तन किया अटेंड!

इतना ही नहीं बीते कुछ दिनों पहले भी कपल का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अनुष्का और विराट एक कीर्तन में नजर आए। इस पोस्ट को देखकर कुछ लोगों ने कहा कि ये कपल का लंदन का वीडियो है, तो कुछ ने उस वीडियो को भी लंदन में कृष्ण दास के कीर्तन अटेंड करने का ही बताया था। हालांकि उस वीडियो को लेकर भी कुछ भी साफ नहीं हुआ था, लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि शायद इसलिए ही कपल अंबानी की शादी में नहीं जा सका। ये पोस्ट सामने आने के बाद लोगों के मन में सवाल है कि आखिर कृष्ण दास कौन हैं? आइए आपको बताते हैं इनके बारे में…

Anushka Sharma

कृष्ण दास कौन हैं?

कृष्ण दास के बारे में अगर बात करें तो कृष्ण दास ट्रेडिशनल भारतीय मंत्रोच्चार को आज के म्यूजिक के साथ जोड़ने वाले शख्स हैं। कृष्ण दास का असली नाम जेफरी कैगेल था, लेकिन साल 1960 में कृष्ण ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू की थी और तब वो भारत आए थे। इस दौरान जेफरी, नीम करोली बाबा के शिष्य रहे थे। गौरतलब है कि पिछले साल भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लंदन में कृष्ण दास का कीर्तन अटेंड किया था, हो सकता है इस बार भी कपल ने इस कीर्तन में शिरकत की हो।

यह भी पढ़ें- Anant-Radhika Wedding: अंबानी के छोटे बेटे ने दोस्तों को दिया बेहद महंगा तोहफा, इतने करोड़ है गिफ्ट की कीमत?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें