---विज्ञापन---

Anant-Radhika Wedding: अंबानी के छोटे बेटे ने दोस्तों को दिया बेहद महंगा तोहफा, इतने करोड़ है गिफ्ट की कीमत?

Anant-Radhika Wedding: मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया है। इस ग्रैंड वेडिंग के तमाम वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। हर कोई इस शादी का मुरीद हो गया है।

---विज्ञापन---

Anant-Radhika Wedding: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी हो गई है। 12 जुलाई को अनंत-राधिका दोनों शादी के बंधन में बंध गए। रिपोर्ट्स की मानें तो इस ग्रैंड वेडिंग में टोटल 5000 करोड़ का खर्चा हुआ है। सभी जानते हैं कि अंबानी ने अपने छोटे बेटे की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया है। अब जाहिर है कि अगर इतना खर्चा हुआ है, तो शादी में अनंत ने अपने दोस्तों को महंगे तोहफे भी दिए होंगे। जी हां, अनंत ने अपने फ्रेंड्स के लिए खास गिफ्ट का इंतजाम किया था।

दोस्तों के लिए महंगे तोहफे

रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि अनंत अंबानी ने अपनी शादी में आए दोस्तों को ऑडेमर्स पिगुएट की घड़ियां तोहफे में दी हैं। अनंत ने शाहरुख खान, रणवीर सिंह, मीजान जाफरी और बाकी सभी दोस्तों को ये गिफ्ट दिया है। इसके साथ ही अगर इन घड़ियों की कीमत की बात करें तो कहा जा रहा है कि इनकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---विज्ञापन---

इंटरनेट पर सामने आया वीडियो

सोशल मीडिया पर अनंत-राधिका की शादी से एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें सितारों के हाथ में एक जैसी घड़ी नजर आ रही है। जैसे ही ये वीडियो सामने आया, तो यूजर्स ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि अंबानी ने अपने मेहमानों के लिए खास तोहफे का इंतजाम किया है। दूसरे यूजर ने लिखा कि कीमत बहुत ज्यादा है। तीसरे यूजर ने कहा कि घड़ी देखने में भी बहुत सुंदर है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

---विज्ञापन---

शादी में अंबानी ने दिल खोलकर किया खर्चा

बता दें कि अनंत-राधिका की शादी का सिलसिला दो सालों से चल रहा है। हालांकि अब दोनों की शादी हो गई है और आज इस ग्रैंड वेडिंग का रिसेप्शन होने वाला है। ना सिर्फ शादी बल्कि अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में भी अंबानी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। छोटे बेटे की शादी में अंबानी परिवार ने दिल खोलकर खर्चा किया है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---विज्ञापन---

कई सितारे नहीं आए नजर

क्या वीवीआईपी, क्या वीआईपी, क्या फिल्मी दुनिया के सितारे, क्या म्यूजिक इंडस्ट्री… शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे सदी की सबसे महंगी शादी में आने का न्यौता ना मिला हो। हालांकि इस शादी में कई सितारे गायब भी नजर आए। इस लिस्ट में करीना कपूर और सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, अक्षय कुमार, काजोल, सोनम कपूर, परिणीति चोपड़ा सहित कई सेलेब्स नजर नहीं आए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Anant-Radhika Wedding: बी-टाउन हसीनाओं को टक्कर दे रहीं कार्दशियन सिस्टर्स, विदेशी बालाओं की खूबसूरती ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

First published on: Jul 14, 2024 12:27 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola