Anushka Sharma ने पहली बार शेयर की बेटे Akaay की तस्वीर, Virat Kohli के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट

Virat Kohli Birthday: अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के जन्मदिन पर बेटे अकाय की पहली तस्वीर शेयर कर दी है। अकाय और वामिका को गोद में उठाए विराट कोहली फादर ड्यूटी करते हुए नजर आ रहे हैं।

Virat Kohli Birthday

Virat Kohli Birthday

Virat Kohli Birthday: विराट कोहली आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेटर के बर्थडे पर उनसे ज्यादा तो फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। सभी न सिर्फ किंग कोहली को विश कर रहे हैं बल्कि सुबह से अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के पोस्ट का भी इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। हसबैंड के बर्थडे के खास मौके पर अनुष्का ने न सिर्फ विराट का दिल खुश कर दिया बल्कि उनके फैंस को भी खास तोहफा दे दिया है। अब अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक खास पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

अनुष्का ने विराट के बर्थडे पर किया खास पोस्ट

इस पोस्ट में पहली बार एक्ट्रेस ने अपने बेटे अकाय (Akaay) की तस्वीर शेयर की है। विराट के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने जो पोस्ट किया है वो चंद मिनटों में वायरल हो गया है। इसके दो कारण हैं एक तो विराट के बर्थडे पर उनकी लेडी लव का पोस्ट का इंतजार करते हुए फैंस सुबह से अनुष्का के इंस्टाग्राम पर नजरें गड़ाए बैठे थे और दूसरा कारण फैंस को इस पोस्ट में वो दिख गया जिसकी उन्हें उम्मीद भी नहीं थी। सभी को लगा था कि अनुष्का अपनी और विराट की कोई रोमांटिक फोटो और वीडियो शेयर करेंगी।

विज्ञापन

वामिका और अकाय के साथ आई विराट की तस्वीर

हालांकि, अनुष्का ने तो फैंस को एक अनमोल तोहफा दे डाला है। उन्होंने अपने साथ विराट की तस्वीर शेयर न कर विराट की उनके दोनों बच्चों के साथ एक खास फोटो शेयर कर दी है। इस तस्वीर में विराट कोहली विदेश में फादर ड्यूटी निभाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक हाथ में अपनी बड़ी बेटी वामिका (Vamika) को उठाया हुआ है, तो दूसरे हाथ से वो अकाय को संभालते हुए नजर आ रहे हैं। ये बात अलग है कि एक्ट्रेस ने अपने दोनों बच्चों के फेस को हाईड कर दिया है। फेस पर हार्ट इमोजी लगाकर अनुष्का ने बच्चों का चेहरा छिपा दिया।

विज्ञापन

मिनटों में वायरल हुआ अनुष्का का पोस्ट

फिर भी ये तस्वीर देखने में बेहद क्यूट लग रही है। जिस तरह से क्रिकेटर ने बेटे को पकड़ा हुआ है वो मस्ती के मूड में लग रहे हैं। वहीं, विराट के बेटी की पहली झलक पाकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। आधे घंटे के अंदर इस तस्वीर को 15 लाख 50 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। ये तस्वीर अब एक नया रिकॉर्ड भी सेट कर सकती है। इस फोटो में दिख रही मासूमियत पर हर किसी का दिल आ गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ