इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं और इन दोनों के रिश्ते पर टिप्पणी कर रहे हैं। इस वक्त विराट और अनुष्का का वायरल वीडियो गॉसिप का हॉट टॉपिक बना हुआ है। इस वीडियो को देख लोग दावा कर रहे हैं कि अनुष्का अपने पति से गुस्सा हैं। साथ ही अनुष्का की नारजगी का कनेक्शन अवनीत कौर से जोड़ रहे हैं।
क्या अनुष्का ने किया विराट को इग्नोर?
आपको बता दें, इस वीडियो में नजर आ रहा है कि रात का समय है और दोनों साथ में डिनर के लिए आए हैं। अनुष्का इस दौरान जंपसूट में नजर आ रही हैं, तो विराट व्हाइट टीशर्ट में हैं। विराट अपनी कार के बाहर खड़े हैं और वो पत्नी अनुष्का को उतरने में मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं। हालांकि, अनुष्का अपने पति का हाथ नहीं थामतीं। एक्ट्रेस विराट कोहली का हाथ इग्नोर करके अकेले आगे निकल जाती हैं और विराट उनके पीछे-पीछे जाते हैं।
लोगों ने अवनीत के नाम पर लिए विराट कोहली के मजे
अब अनुष्का शर्मा का ये एटीट्यूड देखकर लोगों ने विराट के मजे लेना शुरू कर दिया है। फैंस बोल रहे हैं कि ये सब अवनीत कौर का पोस्ट लाइक करने की वजह से हो रहा है। वैसे भी ये दोनों इस कंट्रोवर्सी के बाद पहली बार साथ स्पॉट हुए हैं। ऐसे में अब एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अब एल्गोरिदम समझाएंगी भाभी जी चीकू भैया को।’ किसी ने कहा, ‘अवनीत कौर वाले कांड के बाद भाभी गुस्सा हैं।’ कोई बोला, ‘एल्गोरिदम ने हैंडशेक भी स्किप कर दिया।’
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor के बाद Hina Khan क्यों हुईं बुरी तरह ट्रोल, इंस्टाग्राम पर फूटा लोगों का गुस्सा
वीडियो देख परेशान हुए विराट अनुष्का के फैंस
वहीं, विराट कोहली के फैंस इस वीडियो को इंटरनेट से डिलीट करने की मांग कर रहे हैं। फैंस को चिंता है कि इस वीडियो को देख लोग बिना बात विराट और अनुष्का को जज कर लेंगे। कुछ सेकंड के वीडियो को देखकर ये अनुमान लगाना ठीक नहीं है कि अवनीत कौर के पोस्ट को लाइक करने की वजह से इन दोनों के रिश्ते में टेंशन आ गई है। आपको बता दें, विराट और अनुष्का उन सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं, जिन्हें साथ देखते ही फैंस के चेहरे खिल उठते हैं। अब इन दोनों को लेकर अफवाहें फैल रही हैं तो फैंस भी परेशान हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines