Anushka Sharma Virat Kohli: नया साल दस्तक देने ही वाला है। न्यू ईयर को लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार बॉलीवुड स्टार्स को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जा रहा है। चाहे फिर वो सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani ) हो या परिणीति (Parineeti Chopra) और राघव (Raghav Chadha) या फिर कैटरीना (Katrina Kaif) और विक्की (Vicky Kaushal) सभी लोग न्यू ईयर सेलिब्रेट करने विदेश निकल पड़े हैं। लेकिन इन मैरिड कपल्स की तरह ही लगता है विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का रोमांस भी अभी तक कायम है।
यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की वायरल फोटो से उड़ी अफवाह, इस लड़की को यूजर्स ने बताया ‘Bhabhi No. 4’
साउथ अफ्रीका से वायरल हुई अनुष्का की फोटो
इसीलिए तो एक्ट्रेस अपने पति के पीछे-पीछे विदेश पहुंच गई हैं। जी हां, अब खबर आई है कि अनुष्का शर्मा साउथ अफ्रीका पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर सामने आई उनकी कुछ तस्वीरें इस बात का दावा कर रही हैं कि उनका न्यू ईयर सेलिब्रेशन विराट कोहली के साथ साउथ अफ्रीका में होगा। दरअसल, अब एक फैन पेज पर अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें एक्ट्रेस साउथ अफ्रीका के किसी कैफे में जंक फूड के मजे लेते हुए दिखाई दे रही हैं। वो किसी लड़की के साथ हैं जिसके साथ उन्हें बात करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान अनुष्का ने व्हाइट लूज स्वेटशर्ट और ब्लू डेनिम पहनी हुई है।
टेस्ट मैच के लिए साउथ अफ्रीका में हैं विराट
बता दें, इस वक्त इंडियन क्रिकेट टीम अपनी साउथ अफ्रीका सीरीज खेलने के लिए पहुंची हुई है। अब इस टेस्ट मैच सीरीज में अनुष्का फिर से अपने पति को चीयर अप करते हुए दिखाई देंगी। वैसे भी अक्सर वो स्टेडियम में बैठकर अपने पति को खुलकर मोटिवेट करती हुई दिखाई देती हैं। ऐसे में एक बार फिर आपको गेम के दौरान इनके कई क्यूट मोमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। इसके बाद इनका नए साल का जश्न भी होगा।
फैंस को हैं कपल की फोटोज़ का इंतज़ार
अब फैंस इस इंतजार में बैठे हैं कि कब ये कपल सोशल मीडिया पर अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटोज पोस्ट करेंगे। हालांकि, ये दोनों ही अपनी प्राइवेट लाइफ को ज्यादा सोशल मीडिया पर नहीं दिखाते। ऐसे में अब न्यू के जश्न की तस्वीरों को लेकर फैंस की बेचैनी बढ़ी हुई है। अब इस रोमांटिक कपल की फोटोज का इंतजार करने के अलावा फैंस के पास कोई ऑप्शन नहीं है।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
8 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
9 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
12 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
13 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
18 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
19 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
20 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
21 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines