मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों पेरिस में क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं। एक्ट्रेस को अक्सर अपने हसीन पोस्ट्स के जरिए फैंस को एंटरटेन करते देखा जाता है। इसी कड़ी में उनका लेटेस्ट पोस्ट भी सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, जिसमें वो खिड़की पर खड़ी होकर खिल-खिलाकर हंसती नजर आ रही हैं।
अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Anushka Sharma Instagram) पर अपनी एक हसीन तस्वीर साझा की है। इस पिक्चर में वो अपने होटल की खिड़की से नीचे की ओर देख मुस्कुराती हुई बेहद प्यारी लग रही हैं। इस दौरान उनका नो-मेकअप लुक और खुले कर्ली बाल उनकी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा रहे हैं। पिक्चर को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है,’मेरे सामने वाली खिड़की में…Paris musings इसके साथ ही उन्होंने फ्लावर वाला इमोजी भी बनाया है।
एक्ट्रेस अपने दूसरे पोस्ट में व्हाइट टॉवेल गाउन पहन क्रोइसैन खाती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके एक हाथ में कॉफी मग दिख रहा है। इस फोटो के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा है,’जब पेरिस में .. कई क्रोइसैन खाएं।’ अनुष्का का पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग इसपर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,’बहुत प्यारा….आपके जितना प्यार कोई नहीं हो सकता।’ तो वहीं दूसरे यूजर ने अनुष्का को बेहरीतन बताते हुए लिखा,’ऑसम।’ इस तरह के कमेंट के साथ ही उनके फैंस इस तस्वीर पर हार्ट और फायर इमोजी भी ड्रॉप कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुष्का जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। अनुष्का ने फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल खत्म कर लिया है और जल्द ही दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर देंगी। एक्ट्रेस के सिल्वर स्क्रीन कम-बैक का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines