Anushka Sharma On Virat Kohli 49th ODI Century: आज भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का 35वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के खास मौके पर विराट ने अपने देश को भी विराट तोहफा दे दिया है।
अपने बर्थडे पर मॉडर्न मास्टर विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। विराट ने वर्ल्ड कप 2023 में अपना दूसरा शतक लगाते हुए वनडे क्रिकेट में 49वां शतक पूरा कर लिया है। वहीं, अब उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी पति के लिए खास पोस्ट किया है।
Anushka Sharma On Virat Kohli 49th ODI Century
अनुष्का शर्मा ने पति के लिए किया खास पोस्ट
जैसे ही विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 49वां शतक पूरा किया तो अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए एक फोटो शेयर की। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने बेहद शानदार कैप्शन भी लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा कि अपने बर्थडे पर खुद को प्रेजेंट 100। बता दें कि इसके पहले भी अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर पति के लिए खास पोस्ट शेयर किया था।
अनुष्का ने पहले भी किया पोस्ट
एक्ट्रेस ने विराट कोहली की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वो सचमुच अपने लाइफ के हर रोल में एक्सेप्शनल है, लेकिन किसी तरह उनकी शानदार टोपी में और पंख जुड़ते जा रहे हैं। विराट कोहली मैं तुम्हें इस जीवन के जरिए और उसके परे और अंतहीन रूप से प्यार करती हूं। हर आकार, रूप में, हर चीज के माध्यम से, चाहे वो कुछ भी हो। बता दें कि अनुष्का ने विराट की जो फोटो शेयर की है उसमें वो बेहद क्यूट लग रहे है।
विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली बेहतरीन पारी
विराट के जन्मदिन के खास मौके पर फैंस ने भी विराट को बर्थडे की खूब बधाइयां दी है। साथ ही एक्ट्रेस का ये पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इस पर अपना रिएक्शन दे रहे है।
बता दें कि विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली और 119 गेंदों पर अपना ऐतिहासिक शतक जड़ा है।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
51 mins agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
1 hr agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
2 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
3 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
18 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
21 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
22 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
1 day agoLIVE: सैफ अली खान की बहन सबा को 27 साल की उम्र में हुआ था ब्रेन ट्यूमर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines