Anushka Sharma Husband Virat Kohli Networth: आज यानी 5 नवंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति और क्रिकेटर विराट कोहली का जन्मदिन है। इस खास मौके पर किंग कोहली के फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक किंग कोहली की चर्चा हो रही है। इस बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो विराट कोहली की विराट संपत्ति के बारे में जानना चाहते हैं और ये भी उनकी कमाई का जरिया क्या-क्या है? आइए जानते हैं…
विराट कोहली के पास कितनी नेटवर्थ?
भारतीय टीम का बेहद बड़ा और पॉपुलर नाम बन चुके विराट कोहली दुनियाभर के अमीर क्रिकेटर्स में से एक हैं। जब नेटवर्थ की बात आती है, तो विराट का नाम भी इसमें शामिल होता है। विराट की नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, किंग कोहली के पास 1050 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इतना ही नहीं बल्कि इस साल यानी 2024 में विराट के नाम सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर का टैग भी था, लेकिन हाल ही में पूर्व भारतीय टीम के क्रिकेटर अजय जडेजा ने उनसे वह टैग छीन लिया है और वो इस टैग का अपने नाम कर चुके हैं।
अजय जडेजा सबसे अमीर खेल पर्सनालिटी
गौरतलब है कि हाल ही में यानी 12 अक्टूबर 2024 को दशहरे के खास मौके पर महाराजा शत्रुसाल्यसिंहजी दौलतसिंह ने जडेजा को जामनगर रॉयल थ्रोन के उत्तराधिकारी के रूप में चुना है और उन्हें अपना वारिस बनाया है। ऐसे में जय जडेजा की कुल संपत्ति 1450 करोड़ से ज्यादा हो गई है और इसी के साथ वो इंडिया के सबसे अमीर खेल पर्सनालिटी बन चुके हैं।
क्रिकेट से खूब पैसा कमाते हैं विराट कोहली
इसके साथ ही अगर विराट कोहली की कमाई के जरिए की बात करें तो कोहली की कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट है। जी हां, विराट, भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं और एक टेस्ट के लिए 15 लाख, वनडे के लिए 6 और टी20 के लिए 3 लाख रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट से विराट को 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। साथ ही आईपीएल के लिए 15 करोड़ से ज्यादा की रकम मिलती है।
विराट के पास है लग्जरी कार कलेक्शन
इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा भी विराट ब्रांड एंडोर्समेंट से काफी तगड़ा पैसा कमा लेते हैं। मुंबई में भी विराट का 34 करोड़ रुपये एक आलीशान घर है। इसके अलावा गुरुग्राम में उनकी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी मानी जाती है। उन्होंने कई कंपनियों में भी इन्वेस्टमेंट किया हुआ है। इसके अलावा कई बड़े ब्रांड के विज्ञापनों से विराट मोटी कमाई करते हैं। इसके अलावा विराट के पास शानदार कार कलेक्शन भी है, जिसमें रिपोर्ट्स के अनुसार, Audi RS5 (करीब 1.1 करोड़ रुपये), Land Rover Vogue (करीब 2.26 करोड़ रुपये), Audi Q7 (70 से 80 लाख रुपये), Audi R8 LMX (करीब 2.9 करोड़ रुपये) जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Sana Sultan का शौहर Mohammad Wazid कौन? जिनसे रचाई सीक्रेट वेडिंग
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
10 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
13 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
15 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
15 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines