Anushka Sharma At Cannes 2023: 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में ग्लैमर दिखाएंगी अनुष्का शर्मा, खुद फ्रांस के एंबेसडर ने किया Tweet
Edited By Shivani Misra

Edited By Shivani Misra

Anushka Sharma At Cannes 2023: अनुष्का शर्मा की फैमिली और फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। चकदा एक्सप्रेस (Chakda Express) एक्ट्रेस जल्द ही कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में डेब्यू करने जा रही हैं। बता दें कि कान्स दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल है, जिसमें दुनिया भर की महिलाओं को सम्मानित किया जाता है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। आए दिन एक्ट्रेस को इवेंट से लेकर अवॉर्ड शोज में लाइमलाइट बटोरते हुए देखा जाता है। एक बार फिर अनुष्का शर्मा सुर्खियों में हैं। दरअसल रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का शर्मा इस साल फेमस फिल्म फेस्टिवल ‘कान्स’ (Cannes Film Festival) में अपना डेब्यू करेंगी। इस बात की जानकारी फ्रांस के एंबेसडर इमेनुअल लिनैन ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है।
फ्रांस के एंबेसडर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से हमारी मुलाकात अच्छी रही। मैं विराट और टीम इंडिया को उनके अपकमिंग टूर्नामेंट के लिए बधाई देता हूं और अनुष्का से हमने अपकमिंग कान्स फिल्म फेस्टिबल (Cannes Film Festival) के बारे में भी बात की।”
A pleasure meeting @imVkohli and @AnushkaSharma!
I wished Virat & #TeamIndia all the best for the upcoming tournaments, and discussed Anushka's trip to #CannesFilmFestival.🏏 🎞️ pic.twitter.com/ex5zfzo1oZ
— Emmanuel Lenain (@E_Lenain) May 4, 2023
उनके इस ट्वीट के बाद से ही अनुष्का शर्मा का नाम खबरों में है। अनुष्का की फैमिली से लेकर फैंस तक के लिए यह बड़ी खबर है। एक्ट्रेस के फैंस को उनके कान्स लुक का बेसब्री से इंतजार है। फैंस अब यह बात जानने के लिए बेकरार हैं कि कान्स फिल्म फेस्टिबल में अनुष्का शर्मा का लुक कैसा होने वाला है।
बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में शामिल है। इस इवेंट में सिर्फ एक देश की ही नहीं बल्की दुनियाभर की एक्ट्रेस शामिल होती हैं। इंडिया से इस फेस्टिवल में अबतक दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर और प्रियंका चोपड़ा जैसी टॉप एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर अपना ग्लैमर दिखा चुकी हैं। अब इस साल अनुष्का शर्मा भी इसमें डेब्यू करने जा रही हैं। इस साल कॉन्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) का आयोजन 16 से 27 मई के बीच होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: