हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

#AnushkaSharma क्यों X हैंडल पर हो रहीं ट्रेंड, विराट कोहली के टेस्ट से गायब रहने की वजह भी यहीं

Anushka Sharma Second Preagnancy: अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरें कई दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही हैं। अब इन खबरों की पुष्टि हो गई है।

विज्ञापन
अनुष्का- विराट के घर फिर गूंजेगी किलकारी। फोटो साभार- इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लगातार ट्रेंड कर रही हैं। उनके फैंस भी इसके पीछे की वजह जानने के लिए उतावले हो रहे हैं। दरअसल, अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर मम्मी-पापा बनने वाले हैं। इस बात का खुलासा कपल ने नहीं बल्कि विराट के खास दोस्त और क्रिकेटर एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने किया है।

एबी डिविलियर्स ने की पुष्टि

अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरें पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर थीं, लेकिन इन खबरों पर न तो एक्ट्रेस ने कुछ कहा और न ही विराट कोहली का कोई रिस्पांस आया। हालांकि अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि कपल दोबारा पेरेंट्स बनने जा रहा है। हाल ही में विराट कोहली के दोस्त और पूर्व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के साथ एबी डिविलियर्स ने खुद दस बात की पुष्टि की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : 12th फेल देख रोया एक्टर, मुनव्वर के Tweet पर भड़के लोग, जानें मनोरंजन जगत की ताजा खबरें

यूट्यूब लाइव में कही ये बात

एबी डिविलियर्स ने एक यूट्यूब लाइव में विराट कोहली पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे इतना ही पता है कि वह ठीक हैं और इन दिनों अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। इस कारण वह पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं। इसके आगे मैं कुछ कंफर्म नहीं कर सकता।’

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के दोबारा पेरेंट्स बनने की खबर को कंफर्म करते हुए डिविलियर्स ने कहा, ‘हां, उनका दूसरा बच्चा आने वाला है। यह फैमिली का टाइम है और इस समय उनके लिए चीजें अहम हैं। अगर आप खुद के लिए सच्चे नहीं हो सकते तो आपको इस बात का ध्यान नहीं रहता कि आप यहां क्यों हो।’ एबी डिविलियर्स ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि ज्यादातर लोगों की प्रायरिटी उनका परिवार है। आप इसके लिए विराट को जज नहीं कर सकते। हम उन्हें मिस कर रहे हैं लेकिन उन्होंने सही फैसला लिया है।’

लाइमलाइट से दूर अनुष्का

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एक बेटी है, जिसका नाम वामिका है। अब कपल अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने जा रहा है। यही वजह है कि अनुष्का शर्मा इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं। वहीं विराट कोहली ने भी टेस्ट मैच से दूरी बनाई हुई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola