Madhuri Dixit Gets Special Recognition for At IFFI: ‘धक धक गर्ल’ बन बॉलीवुड पर छाईं माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अब अपने शानदार योगदान के लिए एक्ट्रेस को खास सम्मान मिलने वाला है। जल्द ही माधुरी को उनके भारतीय सिनेमा में दिए कॉन्ट्रिब्शन का फल ’54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ में दिया जाएगा। दरअसल, IFFI 2023 की गोवा में शुरुआत हो चुकी है। इस 54 वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को लेकर अब केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) का एक ट्वीट (X) सामने आया है।
यह भी पढ़ें: ‘सिंगल मदर’ होने की वजह से दर्द झेल रहीं Charu Asopa, एक्ट्रेस का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
माधुरी को मिलेगा खास सम्मान
अनुराग ने अपने इस ट्वीट में लिखा, ‘युगों-युगों से एक प्रतीक, माधुरी दीक्षित ने चार अविश्वसनीय दशकों से हमारी स्क्रीन को अद्वितीय प्रतिभा से सुशोभित किया है। उत्साहपूर्ण निशा से लेकर मनोरम चंद्रमुखी तक, राजसी बेगम पारा से लेकर अदम्य रज्जो तक, उनकी वर्सेटिलिटी की कोई सीमा नहीं है। आज, जब हम 54 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सिनेमा में उत्कृष्टता को फिर से परिभाषित करने वाली प्रतिभाशाली, करिश्माई अभिनेत्री को ‘भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष सम्मान’ पुरस्कार प्रदान कर रहे हैं, तो हम प्रशंसा से भर गए हैं।’
गोवा में IFFI की शुरुआत
उन्होंने आखिर में लिखा, ‘एक असाधारण यात्रा का उत्सव, एक अनन्त विरासत को ट्रिब्यूट!’ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज गोवा में आईएफएफआई की शुरुआत हो गई है। जहां, बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां ग्लैमर का तड़का लगाने पहुंची हैं। 20 से 28 नवंबर तक इस इवेंट में करीब 250 से ज्यादा फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी।
ये सेलेब्स करेंगे परफॉर्म
ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और माधुरी दीक्षित परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस श्रिया सरन, नुसरत भरूचा, पंकज त्रिपाठी, श्रेया घोषाल और सुखविंदर सिंह भी इस इवेंट में परफॉरमेंस देने वाले हैं। अपारशक्ति खुराना और करिश्मा तन्ना इस सेरेमनी को होस्ट करते दिखाई देने वाले हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
39 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines