नई दिल्ली: शुक्रवार को शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन फिल्म फेस्टिवल शुरू होने पर सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्मों बहिष्कार पर बात की। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि भारत जैसे देश में जहां हम अपनी सॉफ्ट पावर को बढ़ाना चाहते हैं, जब भारतीय फिल्में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में नाम कमा रही हैं, ऐसी चीजें निश्चित रूप से माहौल को प्रभावित करती हैं। उन्होंने फिल्मों के बहिष्कार पर बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- अगर किसी को कोई शिकायत है, तो वे इसे विभाग के पास ले जा सकते हैं और फिर इसे संबंधित निर्माता और निर्देशक के पास ले जाया जाता है, लेकिन कभी-कभी लोग बिना पूरी जानकारी के सिर्फ माहौल को खराब करने के लिए कमेंट कर देते हैं। इससे नुकसान होता है, ऐसा नहीं होना चाहिए।
भारतीय फिल्में बहुत पैसा कमाती हैं
पिछले साल, ‘लाल सिंह चड्ढा’, ‘रक्षा बंधन’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ सहित कई बॉलीवुड फिल्मों को बॉयकॉट का सामना करना पड़ा। हाल ही में रिलीज हुई ‘पठान’ को भी सोशल मीडिया पर बहिष्कार की प्रवृत्ति का सामना करना पड़ा। उन्होंने आगे कहा- भारत दुनिया में हर साल सबसे ज्यादा फिल्में बनाता है। ‘आरआरआर’, ‘केजीएफ’, ‘बाहुबली’ और ‘पठान’ जैसी फिल्में इस बात का प्रमाण हैं कि भारतीय फिल्में बहुत पैसा कमाती हैं। वास्तव में अमेरिका के अलावा भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां सिनेमा का एक बड़ा हिस्सा घरेलू दर्शकों के लिए है।
‘जिमी जिमी’ और ‘डिस्को डांसर’ की धुनों पर नाच रहे थे युवा
इससे पहले सम्मेलन के दौरान भारतीय सिनेमा की पहुंच और इसके प्रभाव के बारे में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हाल ही में जब मैंने मध्य एशियाई देशों के एक युवा प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की, तो वे ‘जिमी जिमी’ और ‘डिस्को डांसर’ की धुनों पर नाच रहे थे। 20 साल की उम्र में उन देशों की युवा पीढ़ी इन गीतों को सुनती है और उस क्षेत्र में भारतीय उद्योग के प्रभाव के बारे में बहुत कुछ कहती है।” उन्होंने आगे कहा, “एससीओ के अध्यक्ष के साथ-साथ जी20 के अध्यक्ष होने के नाते भारत के पारंपरिक रूप से एससीओ क्षेत्र के साथ लंबे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
15 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
17 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
18 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
19 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
20 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
20 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
21 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines