News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read MoreAjay Devgn Doppelganger: आजकल सोशल मीडिया पर हर कोई फेमस होना चाहता है और इसके लोग बहुत-सी नई-नई चीजें भी करते रहते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते है, जो एकदम बॉलीवुड सेलेब्स के जैसे लगते हैं और इसलिए वह रातोंरात फेमस भी है जाते हैं।
आजकल पता नहीं बॉलीवुड सेलेब्स के कितने हमशक्ल सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। हाल ही में आपने सिद्धार्थ शुक्ला, शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित के हमशक्ल के वायरल वीडियो को देखा था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर आपको अजय देवगन के हमशक्ल के भी वायरल वीडियोज मिल जाएंगे, जो हर रोज खूब सुर्खियां बटोरने में लगा है।
और पढ़िए –फिल्मों के बॉयकॉट पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- ऐसा नहीं होना चाहिए
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो कैलाश चौहान नाम के शख्स का है, जो हूबहू अजय देवगन की तरह नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैलाश चौहान ने एकदम अजय देवगन का लुक लिया है, जिसमें हेयरस्टाइल से लेकर कपड़ो को पहनने का ढंग एकदम 90s के अजय देवगन के जैसा है। इसके साथ ही वह अजय के गाने ‘कितना हसीन चेहरा’ पर एक्ट करते हुए एकदम एक्टर की तरह लग रहा है।
कैलाश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर ढेरों रिएक्शन भी दें रहे हैं। इसके साथ ही एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि “इन्हें देख तो काजोल मैम भी कंफ्यूज हो जाएंगी”, एक अन्य ने लिखा कि “आप बिल्कुल अजय देवगन लग रहे हो”, एक और ने लिखा है कि “एकदम विजयपथ के अजय देवगन लग रहे हो भाई।”.
बता दें कि दुनिया में बहुत सारे ऐसे लोग होते हैं, जिनकी शक्ल एक-दूसरे से मिलती हैं या फिर यूं कहे कि वह हूबहू एक जैसे ही दिखते हैं। खासकर जब बात बॉलीवुड सितारों की हो, तो लोग अपने आप ही उन्हें देखकर हैरत में पड़ जाते हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।