हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Anurag Kashyap का कंट्रोवर्सी 'Queen' कंगना रनौत पर कमेंट, कहा- उनके साथ काम करना तो...

विज्ञापन
Anurag Kashyap Shares Experience Working With Kangana Ranaut

Anurag Kashyap Shares Experience Working With Kangana Ranaut: इन दिनों अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म से एक्ट्रेस दक्षिण भारतीय सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं।

इस बीच अब अनुराग कश्यप ने कंगना रनौत के साथ काम करने को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है। चलिए जान लेते हैं कि निर्देशक ने कंट्रोवर्सी क्वीन को लेकर क्या कहा है?

यह भी पढ़ें- नेहा कक्कड़, सनी लियोनी समेत बॉलीवुड के 17 सितारे ED के रडार पर, 5 हजार करोड़ ठगने वाले की शादी का मामला

विज्ञापन

Anurag Kashyap ने शेयर किया कंगना रनौत के साथ काम करने का अनुभव

दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने कंगना के साथ काम करने को लेकर कहा कि उनके साथ काम करना मुश्किल नहीं बल्कि उनसे निपटना ज्यादा मुश्किल है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत एक शानदान एक्ट्रेस है। जब बात काम की होती है, तो वो इसके लिए बेहद ईमानदार है। जब एक्ट्रेस के टैलेंट की बात होती है, तो इसे उनसे कोई नहीं छीन सकता है। हालांकि काम के अलावा उनसे कई चीजों में निपटना बहुत मुश्किल है।

कुछ मामलों में उनसे निपटना बहुत मुश्किल- अनुराग कश्यप

इसके आगे अनुराग कश्यप ने कहा कि मैं सिर्फ यही कहूंगा कि एक्ट्रेस के रूप में उनसे बेहतर कोई नहीं हो सकता। कंगना अपने काम को लेकर बहुत ज्यादा ईमानदार है। एक्ट्रेस तर्क के साथ ही लोगों की आलोचना करती है और उनके अंदर सिर्फ एक कमी है कि कुछ मामलों में उनसे निपटना बहुत मुश्किल है।

विज्ञापन

‘चंद्रमुखी 2’ में नजर आने वाली हैं कंगना रनौत 

बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ को लेकर चर्चा में है। फैंस को भी एक्ट्रेस की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, इस फिल्म में एक्ट्रेस लीड़ रोल में नजर आने वाली है। फिल्म में अभिनेत्री के साथ राघव लॉरेंस भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। बताते चलें कि ये फिल्म साल 2005 की तमिल कॉमेडी हॉरर ‘चंद्रमुखी’ का सीक्वल है। इसके साथ ही साल 2013 में अनुराग और कंगना ने फिल्म ‘क्वीन’ में एक साथ काम किया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola