Anurag Kashyap on Failed Relationships: बॉलीवुड में 1990 के दशक से अनुराग कश्यप अपना योगदान दे रहे हैं। उनके फिल्मों को लिखने, प्रोड्यूस और डायरेक्ट करने की प्रतिभा ने काफी लोगों को इंप्रेस किया है। इसी बीच अनुराग के एक बयान ने सभी को ही चौंका दिया है। दरअसल गुलशन देवैया और अनुराग कश्यप ने हाल ही में इंटरव्यू देते हुए सीरीज पर काफी बातचीत की। ऐसे में अनुराग और गुलशन से एक दूसरे के साथ बॉन्डिंग को लेकर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में गुलशन ने कहा- हम एक दूसरे के बहुत करीब हैं। दोनों एक दूसरे से ज्यादा मिल नहीं पाते हैं लेकिन एक साथ एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
‘मेरा ड्राइवर के साथ सबसे लंबा रिलेशनशिप’
इसी पर बात करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा कि मेरा ज्यादातर वक्त मेरे घर में ही बीतता है। हम ज्यादा एक दूसरे से मिलते नहीं है लेकिन बहुत अच्छे से एक दूसरे को जानते हैं। मेरा लाइफ का सबसे लंबा रिलेशनशिप मेरे ड्राइवर के साथ रहा है। अनुराग के इस बयान के बाद सब हंसने लगे। उनके इसी बयान के बहुत चर्चे हो रहे हैं। दरअसल 2011 में अनुराग ने एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन के साथ दूसरी शादी की थी लेकिन 4 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
‘मैं रिलेशनशिप में नहीं रह सकता’
अभी कुछ समय पहले अनुराग ने अपने फेल हुए रिलेशनशिप्स को लेकर भी खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि मैं शायद रिलेशनशिप में नहीं रह सकता हूं। मैं वैसा बना ही नहीं हूं। मैं फिर से दोबारा शादी नहीं करने वाला।
अनुराग ने याद की गुलशन के साथ पहली मुलाकात
एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने बैड कॉप के अपने कोस्टार गुलशन देवैया से अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी बताया। अनुराग ने बताया कि गुलशन को मैंने अपनी एक फिल्म में तब लेने का फैसला किया जब मैंने उन्हें कल्कि कोचलिन के साथ अपने घर पर डांस करते हुए देखा। वो उस वक्त अमिताभ बच्चन के गानों पर डांस कर रहे थे।
अनुराग ने गुलशन को लेकर कहा- ‘मुझे उनमें बहुत सारी पर्सनालिटी दिखती है क्योंकि उन्होंने फैशन भी किया है, हालांकि वो हमेशा मेरे फैशन को ना पसंद करते हैं’।
Anurag Kashyap on Bond With Gulshan Devaiah
कई प्रोजेक्ट्स में साथ दिख चुके गुलशन-अनुराग
आपको बता दें ये पहली बार नहीं है जब गुलशन और अनुराग किसी प्रोजेक्ट में साथ दिखे हैं, इससे पहले भी दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया है। फिल्म शैतान, हंटर, पेडलर्स जैसी फिल्मों में दोनों ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है।
यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD Movie Review: फिल्म देखने से पहले जरूर करें ये काम, दोगुना हो जाएगा मजा
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
8 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines