हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शाहरुख-सलमान के साथ क्यों काम नहीं करते अनुराग कश्यप, खुद किया चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
Anurag Kashyap

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप अक्सर कई मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं। उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होता है।

अब अनुराग कश्यप ने शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काम नहीं करने पर अपना रिएक्शन साझा किया है। हाल ही में जाने-माने निर्देशक अनुराग कश्यप ने बताया है कि उन्होंने अब तक बड़े स्टार्स के साथ काम क्यों नहीं किया है?

यह भी पढ़ें- Ayushmann Khurrana की निजी लाइफ से जुड़े 5 सीक्रेट, जो आप भी नहीं जानते होंगे

विज्ञापन

सितारों के साथ एक्सपेक्टेशंस जरुर आती है- अनुराग 

दरअसल, एक चैट शो के दौरान अनुराग कश्यप ने कहा कि भले ही मैं यहां फिल्में बनाने आया था पर एक वक्त था जब मैंने घुटने टेक दिए थे। सभी मुझे बताते थे कि तुम बिना किसी स्टार के ऐसी फिल्में बना रहे हो.. सोचो स्टार के साथ तो क्या ही करोगे।’ अनुरान का कहना है कि सितारों के साथ एक्सपेक्टेशंस जरुर आती है। कोई उनकी इमेज के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता और उन्हें अपने फैंस की जरूरतों को भी पूरा करना पड़ता है। मुझे यह सब करना नहीं आता।

फैन बेस इग्नोर नहीं कर सकते- अनुराग 

इसके आगे अनुराग ने कहा कि अगर आप किसी स्टार के साथ काम करते वक्त उनके फैंस की जरूरतों को पूरा नहीं करते हैं, तो वो आपको ही अस्वीकार कर देंगे। मैं किसी के दोस्तों या फैन की सेवा करने के लिए काम नहीं करता हूं। इसके आगे अनुराग ने कहा कि शाहरुख और सलमान जैसे स्टार्स कभी अपना फैन बेस इग्नोर नहीं कर सकते। चाहे वो एक्सपेरिमेंट कर रहे हों या फिर मैदान में खेल रहे हों वो इस बारे में काफी सोचते हैं।

विज्ञापन

ओटीटी युग में भी स्टार स्टार ही रहेंगे- अनुराग 

अनुराग ने कहा कि इसकी वजह यह है कि अगर उनका फैन बेस नाराज हुआ तो वो काफी बुरी तरह रिएक्ट करता है। वो हर किसी के पीछे पड़ जाते हैं। ट्यूबलाइट के बाद सलमान खान के फैंस ने कबीर खान पर अटैक किया था। इतना ही नहीं बल्कि ओटीटी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ओटीटी युग में भी स्टार स्टार ही रहेंगे। ओटीटी ने कई एक्टर्स के लिए रास्ता खोल दिया है और कई चीजों को बराबर भी कर दिया। इससे एक बात तो क्लीयर है कि अच्छे एक्टर्स को बेहतर भूमिकाएं और बेहतर सैलरी मिल रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola