बॉलीवुड के चर्चित फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। इस बार मामला ब्राह्मण समाज को लेकर की गई उनकी कथित टिप्पणी से जुड़ा है, जिसने न सिर्फ सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है, बल्कि कानूनी मोर्चे पर भी उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
अनुराग कश्यप के खिलाफ दर्ज हुई FIR
राजस्थान की राजधानी जयपुर में बजाज नगर थाने में अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ये शिकायत परशुराम सेना के प्रमुख एडवोकेट अनिल चतुर्वेदी की ओर से दी गई है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि फिल्म निर्देशक ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
इस पूरे मामले में सबसे बड़ी प्रतिक्रिया चाणक्य सेना की तरफ से सामने आई है। सेना के सदस्यों ने अनुराग कश्यप की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही है। सेना ने एक चौंकाने वाली घोषणा करते हुए कहा है कि जो कोई भी देश में कहीं भी अनुराग कश्यप का मुंह काला करेगा, उसे 1 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
चाणक्य सेना ने किया ऐलान
चाणक्य सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि अनुराग की टिप्पणी ने पूरे ब्राह्मण समाज को गहरे स्तर पर ठेस पहुंचाई है और समाज में गुस्से की लहर दौड़ गई है। वहीं, सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने भी कश्यप के बयान की आलोचना करते हुए इसे समाज के खिलाफ अपमानजनक बताया है।
गौरतलब है कि अनुराग कश्यप का नाम पहले भी कई बार विवादों में आ चुका है। अपने बेबाक विचारों और फिल्मों के कंटेंट को लेकर वो अक्सर चर्चा में रहते हैं। हालांकि इस बार मामला सीधे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा होने के चलते विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर भी अनुराग कश्यप के खिलाफ जबरदस्त नाराजगी देखी जा रही है। ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर #BoycottAnuragKashyap ट्रेंड कर रहा है। कई यूजर्स ने उनके पुराने बयानों और फिल्मों को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
अनुराग कश्यप ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
हालांकि, अनुराग कश्यप की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन जिस तरह से विरोध प्रदर्शन और कानूनी कार्यवाही तेज हो रही है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वो सफाई देने या माफी मांगने के लिए सामने आ सकते हैं।
फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम निगाहें इस मामले पर टिकी हुई हैं। क्या अनुराग कश्यप इस तूफान से खुद को बचा पाएंगे या विरोध की आग और भड़कती जाएगी, ये तो वक्त ही बताएगा।
यह भी पढ़ें: Khushboo Patani कौन? जो बच्ची की जान बचाकर छू गईं लोगों का दिल
संबंधित खबरें
बॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
43 mins agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
1 hr ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
10 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
15 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
17 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
18 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
19 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines