Abhay Deol Anurag Kashyap Fight: अभय देओल (Abhay Deol) और अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के बीच का तनाव बढ़ता ही जा रहा है। कई साल से ये दोनों एक-दूसरे के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। वहीं, अब इनके बीच का मामला काफी ज्यादा गरमा गया है। 15 साल पहले हुए मनमुटाव को लेकर अब अभय देओल और अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादित बयान दे रहे हैं। लेकिन किसने अब क्या कहा है ये जानने से पहले मुद्दे की जड़ तक पहुंचना जरूरी है। तो पहले ये जान लेते हैं कि आखिर इनके बीच ऐसा क्या हुआ कि आज तक दोनों का रिश्ता ठीक नहीं हो पाया है।
फिल्म ‘देव डी’ से शुरू हुई थी लड़ाई
दरअसल, इन दोनों ने साल 2009 में आई फिल्म ‘देव डी’ (Dev.D) में साथ काम किया था। ये दोनों की साथ में पहली और आखिरी फिल्म थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में कुछ ऐसा हुआ कि न तो अभय देओल प्रमोशन का हिस्सा बने और न कभी उन्होंने दोबारा अनुराग कश्यप के साथ काम किया। बता दें, साल 2020 में डायरेक्टर ने अपने एक बयान में कहा था कि अभय देओल संग काम करना काफी दर्दनाक था। अनुराग ने अभय पर आरोप लगाया था कि वो देओल होने का फायदा उठाते थे और और लो बजट फिल्म की शूटिंग के दौरान भी 5 स्टार होटल की डिमांड करते थे।
अभय ने अनुराग को बताया जहरीला
इतना ही नहीं अनुराग कश्यप तो ये भी कह गए थे कि एक्टर के बर्ताव के कारण बाकी डायरेक्टर ने भी उनसे किनारा कर लिया था। कोई उनके साथ काम नहीं करना चाहता। हालांकि, इस विवादित बयान पर अभय देओल भी चुप नहीं रहे और उन्होंने एक इंटरव्यू में सफाई देते हुए कहा था कि अनुराग कश्यप उनको लेकर सिर्फ झूठ बोलते हैं। अभय ने ये भी क्लियर किया कि उन्होंने 5 स्टार में रहने की डिमांड नहीं की बल्कि डायरेक्टर का खुद ये कहना था कि देओल होने के नाते उन्हें 5 स्टार होटल में ही रुकना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने अनुराग को झूठा और जहरीला भी बताया था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: ‘हराम की कमाई नहीं…’ अनिल कपूर के इल्जाम पर वड़ा पाव गर्ल का पलटवार
अनुराग ने खोल दी अभय की पोल
अब अपनी सीरीज ‘बैड कॉप’ के प्रमोशन के दौरान अनुराग कश्यप ने एक बार फिर कुछ ऐसा कह दिया है कि लोग भी हैरान रह गए हैं। उन्होंने रिवील किया कि ‘देव डी’ के बाद वो आज तक अभय देओल से नहीं मिले। अनुराग बोले कि भले ही अभय ने उन्हें जहरीला कहा हो लेकिन ये सिर्फ एक तरफ की कहानी है और कुछ सच बताए नहीं जा सकते। क्योंकि अगर उन्होंने सच बता दिया तो अभय देओल मुंह दिखाने के लायक नहीं बचेंगे।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
7 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
11 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
13 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
14 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
16 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
16 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
18 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
19 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines