Anurag Dobhal Trolled Munawar Faruqui: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में एक गहरी दुश्मनी देखने को मिली थी। दो मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का इस घर में झगड़ा देखा गया था। ये दुश्मनी घर के अंदर और बाहर भी कायम है। यहां बात हो रही है मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) की। इन दोनों के बीच एक अलग ही जंग चल रही है। जहां मुनव्वर तो सामने से हमला करते नहीं दिखते लेकिन अनुराग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। बिग बॉस के घर में भी अनुराग डोभाल ने कई बार मुनव्वर पर निशाना साधा था और उनकी पर्सनल लाइफ को टारगेट किया था।
मुनव्वर फारूकी पर अनुराग डोभाल ने साधा निशाना
ये सिलसिला अभी भी जारी है। वो अनुराग डोभाल जो अपनी ब्रो सेना का नाम आने से ही बिलख जाते हैं। साथ ही बहन की बात होने पर भड़क जाते हैं वो खुलेआम मुनव्वर फारूकी की पर्सनल लाइफ पर बात करने से जरा भी नहीं कतराते। अब एक बार फिर अनुराग ने मुनव्वर संग अपनी जानी दुश्मनी का हिंट दे दिया है और फिर से कॉमेडियन को सरेआम टारगेट किया है। दरअसल, हाल ही में मुनव्वर ने बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण की ट्विटर पर चुटकी ली थी। कॉन्सर्ट में फैन के साथ सिंगर के बर्ताव पर मुनव्वर ने उन्हें ट्रोल कर दिया था। जिसके बाद अब बिना बात अनुराग डोभाल भी इस मामले में कूद पड़े हैं और उन्होंने भी मुनव्वर फारूकी के ही स्टाइल में उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की है।
अनुराग ने ट्वीट कर उड़ाया मुनव्वर का मजाक
अब अनुराग डोभाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट कर लिखा, ‘पापा कहते थे नाम करेगा। लेकिन बेटा धर्म और टू टाइमिंग के नाम पर, स्टैंड अप कॉमेडी और लड़कियों को बदनाम करेगा।’ अब अनुराग डोभाल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उन्होंने कहीं भी मुनव्वर का नाम तो नहीं लिया लेकिन फैंस भी समझ गए हैं कि उनका इशारा किस तरफ है। ऐसे में अब लोग इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। मुनव्वर ने तो इस पर कुछ नहीं कहा लेकिन उनके चाहने वालों ने उन्हें दिल खोलकर सपोर्ट किया है। इस ट्वीट से अनुराग ने कोशिश तो ये की थी कि वो मुनव्वर को ट्रोल कर देंगे लेकिन मामला उल्टा पड़ गया। अब इस ट्वीट के बाद अनुराग डोभाल ही मजाक बनकर रह गए हैं।
यह भी पढ़ें: Tom Cruise ने 25 साल छोटी Elsina Khayrova से किया ब्रेकअप, महज 10 दिन में तोड़ा दिल?
अनुराग डोभाल हुए ट्रोल
अब एक यूजर ने रिप्लाई किया है, ‘किसी दूसरे पर आरोप लगाने से पहले खुद के गिरेबां में देखें…!’ एक ने कहा, ‘जोकर नाच के दिखा चल।’ एक ने मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘जिसकी किस्मत में कुछ ना हो वो यही कहता है।’ मुनव्वर फारूकी की एक फीमेल फैन ने लिखा, ‘आपके पास कोई काम नहीं है क्या?’ एक ने तो ये इल्जाम अनुराग पर ही मढ़ दिए और लिखा, ‘पापा कहते थे नाम करेगा, लेकिन बेटा धर्म और 4 टाइमिंग के नाम पर बाइक राइडर और लड़कियों को बदनाम करेगा। वुमनाइजर। फेक फ्लेक्सर छपरी UK07 राइडर।’
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
4 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
7 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
9 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
9 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
10 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines