हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UK07 Rider को महज 6 साल की उम्र में हुआ था ब्रेन ट्यूमर, इतने दिनों तक दवाई के सहारे चली जिंदगी

Bigg Boss 17, Anurag Dobhal: इन दिनों टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ खूब चर्चा में है। शो के कंटेस्टेंट भी खूब सुर्खियां बटोर रहे है।

विज्ञापन
instagram

Bigg Boss 17, Anurag Dobhal: इन दिनों टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ खूब चर्चा में है। साथ ही शो के कंटेस्टेंट भी खूब सुर्खियां बटोर रहे है।

शो के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने बिग बॉस 17 के घर में आने से पहले अपनी लाइफ और संघर्षों को लेकर एक वीडियो शेयर किया था। साथ ही उन्होंने बताया था कि महज 6 साल की उम्र उन्हें ब्रेन ट्यूमर का सामना करना पड़ा था। इस दौरान अनुराग की लाइफ कैसे रही, आइए जानते हैं…

यह भी पढ़ें- Himanshi Khurana, Pavitra Punia के बाद एक और अभिनेत्री का ब्रेकअप, जल्द करने वाली थी शादी

विज्ञापन

दवाई के सहारे लाइफ जी- अनुराग डोभाल

दरअसल, एक इंटरव्यू में अनुराग डोभाल ने बताया था कि जब वो महज 6 साल के थे तो उस टाइम वो ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे। उन्होंने कहा था कि मैं 6 साल का था, जब मुझे इस ट्यूमर का पता चला और 14 साल का होने तक मैंने पूरी तरह से दवाई के सहारे लाइफ जी है। ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित होने के बाद मैं अगले तीन सालों तक पूरी तरह से ठीक नहीं था और इसके कारण कई अन्य लक्षण भी थे जैसे कि मुझे दौरे पड़ते थे, मैं बहुत कमजोर था और मुझे ब्लैकआउट्स की समस्या होती थी। हालांकि अब, मैं काफी बेहतर हूं।

6 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे UK07 Rider

वहीं, अपने वीडियो में बात करते हुए अनुराग ने बताया कि कैसे उन्हें अपनी लाइफ में चुनौतियों का सामना करना पड़ा। अनुराग ने कहा कि मैं 6 साल का था मुझे ब्रेन ट्यूमर हो गया था। मेरी फैमिली बहुत मिडिल क्लास थी। मेरे पारा कॉलेज में पढ़ाते थे और वो सिर्फ 1200 रुपये कमाते थे, जिसमें उन्हें पूरा परिवार चलाना होता था। जब मुझे ब्रेन ट्यूमर हुआ तो मेरी फैमिली के लिए बड़ा झटका था। मेरी तबियत बहुत ज्यादा खराब होने लगी थी और मुझे याद है कि 6 साल से 14 साल तक मैं सिर्फ दवाईयों पर जिया हूं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola