Bigg Boss 17 Anurag Dobhal Eviction: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में बीती रात न्यू सेलिब्रेशन देखने को मिला। इसी बीच शो में कंटेस्टेंट्स की गिनती भी कम हो गई। जो लोग कुछ खास योगदान नहीं दे पा रहे थे कल उन्हें बिग बॉस से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। डबल एलिमिनेशन में रिंकू और नील भट्ट (Neil Bhatt) शो से आउट हो गए। वहीं, अब जो खबर सामने आ रही है उससे फैंस को बड़ा झटका लगने वाला है। अब इस शो से एक मशहूर कंटेस्टेंट के बाहर होने की रूमर्स सामने आ रही हैं। अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि वो बिग बॉस 17 से एविक्ट हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधेंगे Rakul Preet और Jackky Bhagnani, वेडिंग डेट आई सामने
क्या बिग बॉस से आउट हुए अनुराग?
काफी समय से ऐसे चर्चे सोशल मीडिया पर सुनाई दे रहे हैं कि मेकर्स किसी भी तरह शो से अनुराग को निकालना चाहते हैं। हालांकि, हर बार वो नाकाम हो जाते हैं। वहीं, उनकी फैन फॉलोइंग इतनी स्ट्रांग है कि गेम न खेलने के बावजूद उनकी वोटिंग्स पर कोई असर नहीं पड़ता। वो नॉमिनेशन से हर बार फैंस की वजह से बच जाते हैं। लेकिन अब लगता है फाइनली मेकर्स ने बाबू भैया को शो से निकालने का तरीका ढूंढ लिया है। अब मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि वो शो से बाहर हो चुके हैं।
एल्विश यादव ने किया खुलासा
ऐसे में अब एल्विश यादव (Elvish Yadav) का एक ट्वीट (X) सोशल मीडिया पर खूब खलबली मचा रहा है। उनके इस ट्वीट से कही न कही इन रूमर्स पर फैंस यकीन कर लेंगे। उन्होंने जो लिखा है उससे सच में ऐसा ही लग रहा है कि वो इस खबर पर मुहर लगा रहे हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले एल्विश ने अपने X पर लिखा था, ‘ऐसा क्यों लगता है कि बिग बॉस वाले अनुराग को किसी ना किसी तरह से निकालना चाह रहे हैं। पब्लिक वोट से तो पॉसिबल नहीं।’ अब इसे शेयर करते हुए उन्होंने दोबारा रिएक्ट किया है।
अब कौन जीतेगा शो?
अब एल्विश ने लिखा, ‘वाह बिग बॉस।’ इसी के साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया है। अब फैंस भी उनके इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे अगर बाबू भैया शो से एविक्ट हुए तो उनके सभी फैंस का दिल टूट जाएगा। दरअसल, फैन फॉलिंग के आधार पर ऐसा ही लगा रहा है कि बिग बॉस 17 की ट्रॉफी को राइडर यानी अनुराग डोभाल के हाथ ही लगने वाली है। लेकिन इस बड़े ट्विस्ट के बाद पूरा गेम पलट जाएगा।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines