हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Anupam Kher Latest Video: 'मेट्रो इन दिनों' के सेट पर अनुराग बासु ने अनुपम खेर के लिए बनाया डोसा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
Anupam Kher Latest Video

Anupam Kher Latest Video: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) आने वाले टाइम में अनुराग बासु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ (Metro In Dino) में नजर आने वाले हैं।

इस बीच फिल्म के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो लोगों को भी खूब पसंद आ रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में अनुराग बासु (Anurag Basu) एक्टर अनुपम खेर के लिए डोसा बनाते हुए दिखे रहे हैं, जो बेहद ही अच्छा लग रहा है।

अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो

बता दें कि अभिनेता अनुपम खेर ने आज यानी शनिवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडयो शेयर किया है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहे हैं कि ‘मेट्रो इन दिनों’ फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बासु फिल्म के सेट पर एक्टर अनुपम खेर के लिए अंडा डोसा बना रहे हैं।

विज्ञापन

वीडियो शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा शानदार कैप्शन

साथ ही अनुपम ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि- ‘आज की ताजा खबर, अनुराग बासु ने मेट्रो इन दिनों के सेट पर मेरे लिए अंडा डोसा बनाया है, देखिए, सीखिए, खाइए और मजे लीजिए, अनुपम ने अंडा डोसा खाकर की अनुराग की भरपेट तारीफ है। साथ ही फिल्म में रोल भी अच्छा दिया और प्लेट में डोसा भी जबरदस्त, कुछ भी हो सकता है, अनुराग बाबू की जय हो।’

फैंस को खूब पसंद आ रहा है ये वीडियो

सोशल मीडिया पर अनुपम खेर और अनुराग बासु ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। साथ ही एग डोसा खाने के बाद अनुपम ने अनुराग बासु की खूब तारीफ भी की है। वहीं, इस वीडियो को फैंस खूब लाइक, कमेंट और शेयर भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

ये सेलेब्स आएंगे फिल्म में नजर

बता दें कि मेट्रो ‘इन दिनों’ फिल्म डायरेक्टर अनुराग बासु (Anurag Basu) की फिल्म है। फैंस को भी इस फिल्म का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। साथ ही इस फिल्म में अनुपम खेर (Anupam Kher) के अलावा बॉलीवुड फिल्म कलाकार आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन और फातिमा सना शेख जैसे सेलेब्स रोल निभाते नजर आने वाले हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola