Anupmaa Upcoming Spoiler: टेलीविजन के स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाला पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में इन दिनों जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। बीते एपिसोड में अनुज होश में आता नजर आया। साथ ही अनुपमा ने वनराज को थप्पड़ तक जड़ने की बात कह डाली। वहीं, आने वाला एपिसोड भी कुछ कम दिलचस्प नहीं होने वाला है। बरखा अब प्रॉपर्टी हड़पने की प्लानिंग करने जा रही है।
और पढ़िए – Bharti Singh ने फोटो के बदले मांग ली ये चीज, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
बीते एपिसोड में अनुज होश में आता नजर आया। ये देखते ही बरखा के चेहरे की रंगत उड़ गई। हालांकि, होश में आने के बाद अनुज कुछ बोलने की कोशिश करता है लेकिन बोल नहीं पाता है। वहीं अनुज की हालत सुधरने के बजाए और ज्यादा बिगड़ने लगती है। डॉक्टर, अनुज का इलाज जारी रखे हुए हैं, लेकिन वो साफ कर देते हैं कि अनुज कोमा में भी जा सकता है। डॉक्टर कहते हैं कि अनुज कोमा में जा सकता है अब वो कुछ दिनों के लिए, कुछ महीनों के लिए या कुछ सालों के लिए भी हो सकता है। ये सुनते ही बरखा दोबारा खुश हो जाती है।
दूसरी तरफ तबीयत में राहत मिलने के बाद वनराज, अनुपमा से मिलने आता है। ये देखते ही अनुपमा आग बबूला हो उठती है। वनराज अनुपमा से सच बताते हुए कहता है कि जो भी हुआ, वो नहीं होना चाहिए था। ये सुनते ही अनुपमा का गुस्सा फूट पड़ता है और वो कहती है,”आज कुछ बोलिए वरना मेरा हाथ उठ जाएगा। मेरे पति मौत से लड़ रहे हैं, पर कोई बात नहीं, आपने सॉरी कह दिया तो सब ठीक हो जाएगा, क्योंकि वनराज शाह को सॉरी फील हो रहा है। आप अनुज को पहाड़ी पर ले गए, आज उनकी ऐसी हालत सिर्फ आपकी वजह से है। आपने मेरी दुनिया बर्बाद कर दी।’
और पढ़िए – Athiya Shetty के बोल्ड लुक पर दिल हार बैठे केएल राहुल, किया ये कमेंट
अनुज के कोमा में जाने की बात सुनते ही बरखा और अंकुश अपना शातिर दिमाग दौड़ाने लग जाते हैं। बरखा कहती है कि उसे अनुज के लिए तो बुरा लग रहा है लेकिन खुद के लिए काफी अच्छा लग रहा है। दूसरी तरफ वनराज को कुछ याद ना होने की बात सुनकर बरखा और ज्यादा खुश हो जाती है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines