हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Anupamaa को नंबर 1 बनाने के लिए मेकर्स का बड़ा दांव, 'राधाकृष्ण' एक्ट्रेस की कराई एंट्री

Anupamaa New Entry: रुपाली गांगुली का शो अनुपमा TRP में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। इसलिए मेकर्स ने एक बड़ा दांव चला है। शो में नई एंट्री होने वाली है।

विज्ञापन
Anupamaa New Update. File Photo

Anupamaa New Entry: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा’ TRP की लिस्ट में लगातार पिछड़ता जा रहा है। मेकर्स काफी कोशिश कर रहे हैं कि वह दर्शकों को फिर से कहानी के जरिए लुभा सकें। इसलिए उन्होंने नया दांव चला है। दरअसल, शो में इन दिनों प्रेम, राही और माही का लव ट्रायएंगल देखने को मिल रहा है लेकिन बोरिंग कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही। इसलिए मेकर्स ने प्रेम की खानदान की शो में एंट्री करवाने का फैसला लिया है। इसके लिए मेकर्स ने ‘राधाकृष्ण’ फेम एक्ट्रेस झलक देसाई को चुना है, जो ‘अनुपमा’ में प्रेम की सौतेली मां का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी।

प्रेम की सौतेली मां की एंट्री

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस झलक देसाई जल्द ही रुपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ में नजर आने वाली हैं। वह शिवम खजूरिया उर्फ प्रेम की सौतेली मां के किरदार में नजर आएंगी। मिसेज कोठारी की एंट्री रुपाली गांगुली के शो को दिलचस्प बना सकती है।

जाहिर है कि प्रेम शुरुआत से खुद को लावारिश बताता आ रहा है लेकिन अनुपमा को डाउट है कि वह झूठ बोल रहा है। पहले ही मेकर्स इशारा दे चुके हैं कि प्रार्थना कोठारी प्रेम की बहन है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में खुलेगा यजुवेंद्र और धनश्री के रिश्ते का राज! सलमान के सामने दिखेंगे सितारे

प्रेम के परिवार का खुलासा

मेकर्स का प्लान है कि वह प्रेम के परिवार का खुलासा शो में करेंगे। अनुपमा के लिए यह काफी शॉकिंग होगा कि जिसे वह लावारिश समझकर अपने बेटे का दर्जा दे रही है, असल में वह कोठारी खानदान का वारिस होगा। अनुपमा को एहसास होगा कि प्रेम ने एक बार फिर उसे धोखा दिया है। मेकर्स ऐसा करके शो ‘अनुपमा’ को TRP में फिर नंबर वन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

एक और नई एंट्री से धमाका

झलक देसाई की बात करें तो उन्हें ‘राधाकृष्ण’ टीवी शो से पॉपुलैरिटी मिली थी। इस शो में उन्हें रुक्मिणी का किरदार निभाते हुए देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘लाडो 2’, ‘मुंह बोली शादी’ और ‘सजन घर जाना है’ जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। झलक देसाई के अलावा एक और नाम चर्चा में है, जो ‘अनुपमा’ में एंट्री ले सकता है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, शो में प्रेम की दादी के किरदार के लिए अलका कौशल को अप्रोच किया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola