Anupamaa Spoiler Alert 30 May: शाह परिवार से दूर ये कपल बिताएगा क्वालिटी टाइम, अनुपमा कह देगी अपने दिल की बात

Anupamaa Spoiler Alert 30 May

Anupamaa Spoiler Alert 30 May: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि अनुज और अनुपमा एक-दूसरे के साथ ढेर सारा वक्त बिताने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ माया और वनराज के बीच में जोरदार झगड़ा होने वाला है। आज के आने वाले एपिसोड में एक साथ कई सारे दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे।

अनुपमा के सामने आई सारी सच्चाई (Anupamaa Spoiler Alert 30 May)

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना फेम अनुपमा के पिछले एपिसोड में आपने देखा अनुज, अनुपमा के सामने सारी सच्चाई बता देता है लेकिन इसके बावजूद अनुपमा विदेश जाने का फैसला ले चुकी होती है। अब आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि एक तरफ शाह हाउस में माया का अलग तांडव मचा हुआ है। वह वनराज के घर में एक के बाद एक कई सारे तमाशे करती है। वहीं दूसरी ओर दुनिया की सारी चिंताएं छोड़ अनुज और अनुपमा साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं।

वनराज और माया की छिड़ी जंग

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में वनराज और माया घर में शोर मचा कर रखते हैं। दरअसल माया शाह हाउस में अनुज का नाम चिल्लाने लगती है और फिर उसका वनराज के साथ झगड़ा शुरू हो जाता है। वनराज माया से कहेगा कि वह समर की शादी की वजह से अनुज को झेल रहा है, वरना तो अनुज जैसे इंसान को अपने घर में न घुसने दे। इसके बाद माया कहती हैं कि मैं अपने अनुज के बारे में एक शब्द नहीं सुनुंगी।

अनुज और अनुपमा का क्वालिटी टाइम

वहीं इन सब झगड़ों से दूर अनुज और अनुपमा साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हैं। दोनों साथ में शाह हाउस आ रहे होते हैं तभी रास्ते में रुक कर दोनों आइस्क्रीम खाएंगे इस दौरान अनुपमा अनुज के लिए अपना प्यार भी जाहिर करती है वह कहती है कि आपने तीन बच्चों की मां से शादी की। मैंने दादी बनने की उम्र में आपको अपनाया। आपने मुझे बहुत यादें दी हैं। इस बात पर अनुज को आंखें झलक आती हैं। दोनों अपने दिल की बातें करते रहते हैं।

https://www.instagram.com/p/Cs2cbaKq3fo/?utm_source=ig_embed&ig_rid=33f2ae2f-5818-424c-a940-939f6979ea7f

एक-दूसरे के करीब आए अनुपमा-अनुज

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा-अनुज से एक के बाद एक कई सारी शिकायतें करेगी और कहेगी कि जब हमें अलग होना ही था तो मिलाया क्यों। अगर प्यार देना है तो दर्द देना जरूरी है क्या। प्यार करने वाले कभी खुश क्यों नहीं रहते हैं। इस दौरान अनुपमा अनुज से ये भी पूछती है कि आप मुझे भूल तो नहीं जाएंगे। तब अनुज कहता है, ‘मेरा तो नाम ही अनु से शुरू होता है, कैसे भूल जाएगा।’ इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं।अब देखना ये है कि शाह हाउस में वनराज और माया का झगड़ा किस अंजाम पर पहुंचता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ