Anupamaa 3 October Written Update: भारतीय डेली सोप की दुनिया हमेशा दिलचस्प कहानियों और ट्विस्ट-टर्न के साथ दर्शकों को लुभाने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं। ऐसा ही एक शो है जो हमेशा टॉप में बना रहता है और अपनी कहानी की वजह से लोगों का बेहद ध्यान आकर्षित कर रहा है वह शो है अनुपमा। अनुपमा के मंगलवार के एपिसोड में अनुज को बचाते वक्त समर की मौत हो जाती है। दरअसल घर की लाइट चली जाती है और अनुज कपाड़िया अंधेरे में अनुपमा के सामने खड़ा हो जाता है, तब अनुपमा कहती है कि आपने तो मुझे डरा ही दिया। इसके बाद अनुपमा को अपने बेटे की मौत का पता चलता है।
यह भी पढ़ें: ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे Aamir Khan, आतंकी कसाब से जुड़ी फिल्म का बनेंगे हिस्सा!
मर जाएगा समर
इसके बाद धीरे-धीरे घर में लोगों की एंट्री होती है, लेकिन अनुपमा अपने बेटे समर को ढ़ूंढती है। बाद में उसको लगता है कि बेटे के साथ कुछ तो हुआ है, वह जोर-जोर से अपने बेटे को बुलाने लगती है। इसके बाद वनराज शाह उसको बताएगा कि तुम्हारे बेटे की मौत हो गई है, समर मर चुका है। यह सुनने के बाद अनुपमा तेजी से भागती हुई दरवाजे के बाहर तक जाती है और उसका पैर फिसल जाएगा और वह गिर जाएगी।
अनुज है समर की मौत का कारण!
इसके बाद अनुपमा को इस बात का सदमा लगेगा कि उसके बेटे समर की मौत हो गई है। वह काफी दिनों के बाद ठीक होगी, लेकिन बेटे की मौत का सदमा अभी भी उसे खाए जा रहा होगा। वह अनुज को समर की मौत का जिम्मेदार मानने लग जाती है। उसको लगता है कि उसके पति के कारण ही बेटे की मौत हुई है।
प्रोमो में क्या दिखाया
प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही अनुपमा अपने पति के चेहरे को देखती है, वह अपने खोए हुए बेटे समर की यादों में डूब जाती है। इस दौरान वह ऐसे शब्द बोलती है जिससे अनुज कपाड़िया स्तब्ध रह जाता है। अनुपमा कहती हैं, ‘जब भी मैं तुम्हें देखती हूं तो मुझे अपना खोया हुआ बेटा याद आ जाता है।’
संबंधित खबरें
'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 mins ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 hr ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
2 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
3 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
19 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
22 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
23 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines