Anupamaa Spoliler: अनुपमा-देविका की दोस्ती में आएगी दरार, शो में होगी नए शख्स की एंट्री

Anupamaa Written Update 24 October: अनुपमा के मंगलवार के एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि किसी नए किरदार की एंट्री हुई है। देविका सबके सामने मालती देवी को लताड़ने लगती है और अनुपमा का सपोर्ट करती है।

Anupamaa Written Update

image credit: social media

विज्ञापन

Anupamaa Written Update 24 October: अनुपमा टीवी शो के अपकमिंग एपिसोड में कई सारे ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। समर की मौत के बाद तो जैसे अनुपमा के परिवार को किसी की नजर लग गई है। सोनू का पिता जो कि समर कातिल है, वह एक राजनेता है और उसने अनुपमा को चेतावनी दी है कि वह इस केस से दूर रहे। वहीं नहीं मानने पर उसने अपना असली रंग भी सभी को दिखा दिया है। उसने अनुज और काव्या पर हमला करवाया है। इस हमले के बाद तोषू, पाखी और किंजल इस केस से पीछे हट जाते हैं।

 

विज्ञापन

 

होगी नए शख्स की एंट्री

विज्ञापन

अनुपमा के मंगलवार के एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि किसी नए किरदार की एंट्री हुई है। कहा जा रहा है इस शो में दिल दोस्ती और डांस फेम एक्टर कुंवर अमर की एंट्री होने जा रही है। कहा जा रहा है कि इस शो में कुंवर अनुज और अनुपमा के सपोर्ट पिलर बनकर सामने आ सकते हैं। क्योंकि केस हारने के बाद दोनों के पास अब कोई उम्मीद नहीं बची है।

देविका और अनुपमा की दोस्ती में आएगी दरार

विज्ञापन

देविका सबके सामने मालती देवी को लताड़ने लगती है और अनुपमा का सपोर्ट करती है। हालांकि उस वक्त तो मालती देवी कुछ नहीं कहती हैं लेकिन हो सकता है कि आगे जाकर वह इसका हिसाब बराबर करें। मालती देवी देविका और अनुपमा की दोस्ती में फूट डालने की कोशिश कर सकती है।

घर छोड़ेगी डिंपल

विज्ञापन

उधर मालती देवी अपनी बहू अनुपमा के दिमाग में यह भरने की कोशिश कर रही है कि अनुज देविका की तरफ आकर्षित हो रहा है। उधर शाह निवास में डिंपल सबको यह बात समझाने की कोशिश करेगी कि इस केस को अब और नहीं खींचना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से परिवार का हर सदस्य अलग हो रहा है। इस चक्कर में डिंपल घर छोड़कर जाने की कोशिश करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ