Anupamaa Spoiler: टीवी सीरियल ‘अनुपमा‘ की कहानी एक बार फिर शानदार मोड़ ले चुकी है। अनुपमा की जिंदगी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई है। वो वहीं आकर खड़ी हो गई, जहां से उसने शुरुआत की थी। इन सब के पीछे उसके नालायक बेटे तोषू को हाथ है, जिसने उंधियू बिरयानी में कॉकरोच डाल दिया था। हालांकि उसका सच अभी तक किसी के सामने नहीं आ सका है, लेकिन अनु को उसपर शक जरूर है। पिछले एपिसोड में आपने देखा था कि फूड क्रिटिक ने अनुपमा को खूब सुनाया। यहां तक कि उसका करियर बर्बाद करने की धमकी भी दे दी। वहीं यशदीप ने भी अनुपमा पर अपना सारा गुस्सा निकाल दिया है। अब आने वाले हफ्ते में शो और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग होने वाला है।
अनुपमा को हुआ तोषू पर शक
जहां अब तक आपने देखा कि अनुपमा तोषू से सवाल करती है कि उसने जल्दबाजी में बिरयानी सर्व क्यों की? इसपर तोषू उसे ही सुना देता है और सारा दोष उसपर मढ़ देता है। वहीं यशदीप अनुपमा को सुनाता है और कहता है कि आपकी एक लापरवाही ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा बुरी तरह टूट जाती है और सड़क पर रोती है, जहां कुछ लोग उसकी तस्वीरें खींचने लगते हैं और उसका मजाक उड़ाते हैं। ये सब होता देख अनुपमा अपना मुंह छिपाकर वहां से भाग निकलती है।
यह भी पढ़ें: Natasa Stankovic और Hardik Pandya का तलाक नहीं होगा! क्या पब्लिसिटी के लिए रचा ड्रामा? देखें पोस्ट
किंजल के सामने तोषू उगल देगा सच
अनुपमा बहुत रोती है, तभी उसे एहसास होता है कि उसके पास उसकी मरी हुई मां आई हैं। वो ख्वाब में अपनी मां से अपने दिल का हाल बयां करती है और कहती है कि उसने अमेरिका आकर गलती कर दी है। उधर, किंजल को पूरे मामले के बारे में पता चलेगा और वो तोषू पर शक करेगी। किंजल तोषू से पूछती है कि क्या बिरयानी में कॉकरोच तुमने डाले थे? इस पर तोषू कहेगा कि हां, मैंने डाले थे। साबित कर सकती हो तो जाओ करो।
राखी दवे की होने वाली है वापसी
अब आने वाले एपिसोड में कुछ नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे। जहां अनुपमा सबको पीछे छोड़कर टीटू और डिंपी की शादी में जाने के लिए निकलती है, तभी वनराज और बा उसे इंडिया आने से मना कर देते हैं। सीरियल गॉसिप.कॉम के मुताबिक, वनराज टीटू और डिंपी की शादी को रोकने के लिए नई चाल चलेगा जिसमें वो कामयाब भी हो जाएगा। उधर, शो को और ज्यादा इंटरेस्टिंग बनाने के लिए राखी दवे की वापसी होगी। वहीं श्रुति आध्या के गुस्से का फायदा उठाकर अनुज को अनु से दूर कर देगी। कुल मिलाकर अनुपमा की जिंदगी में कई और मुश्किलें आने वाली हैं।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
14 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
16 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
18 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
19 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
20 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
20 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
21 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
22 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
22 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines