Anupamaa Upcoming Update: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा‘ में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। शो में आए नए ट्रैक से फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं और आने वाले एपिसोड में आगे क्या होगा? ये जानने के लिए बेताब हैं। जाहिर सी बात है कि शो में अनुपमा ने सुपरस्टार शेफ की ट्रॉफी फाइनली जीत ली है। काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद अनुपमा ने अमेरिका में कर दिखाया। उधर, अनुपमा की जीत से फैंस भी काफी ज्यादा खुश हैं।
शो में अनुपमा जीत तो गई लेकिन उसका आने वाला सफर इतना आसान नहीं होगा। एक तरफ उसकी जीत से वनराज को छोड़कर पूरा शाह हाउस खुश है तो वहीं दूसरी ओर आध्या और श्रुति भी उसकी जीत से नाखुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं तोषू भी अपनी मां के हाथ में जीत की रकम देखकर रंग बदलेगा। उसकी नजर अनु के पैसों पर होगी। आइए जानते हैं कि शो के अपकमिंग एपिसोड में क्या नया ट्रैक देखने को मिलेगा?
बिजनेस वुमेन बनेगी अनुपमा
अनुपमा के अपकमिंग ट्रैक में आप देखेंगे कि अनु सुपरस्टार शेफ की ट्रॉफी जीतने के बाद सेलिब्रेट करेगी। वो अपनी बहू किंजल, पोती परी और बॉस यशदीप के साथ धमाकेदार डांस करेगी। इतना ही नहीं अनु जीत की रकम को रेस्टोरेंट स्पाइस एंड चटनी में लगाएगी और यशदीप के साथ बिजनेस पार्टनर बन जाएगी। अनु को बिजनेस वुमेन बने देख अनुज खुश तो होगा लेकिन उसे अनु और यशदीप की क्लोज़नेस से जलन होगी।
यह भी पढ़ें: Game Of Thrones के एक्टर Ian Gelder की कैंसर से मौत, शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री
तोषू दिखाएगा बनावटी खुशी
अनुपमा की जीत से उसके नालायक बेटे तोषू उर्फ परितोष शाह अपने रंग बदल लेगा। अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जैसे ही अनु, किंजल और परी घर पर पहुंचते हैं तो तोषू अपनी मां के लिए सरप्राइज प्लान करके तीनों को चौंका देगा। अपनी मां की जीत को सेलिब्रेट करते हुए तोषू अनुपमा को केक खिलाएगा। हालांकि अपने बेटे की घड़ियाली करतूत को देखकर अनुपमा समझ जाएगी कि उनकी नजर जीत के पैसों पर हैं।
अनु को बेघर करके के लिए कहेगी श्रुति
इसके अलावा श्रुति भी अनुज से अनु को घर से बाहर निकालने के लिए बोल देगी। वो अनुज से कहेगी कि इस घर में सिर्फ वो, अजुन और आध्या रहेंगे अनुपमा नहीं। कुल मिलाकर आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा के मना करने के बाद क्या एक बार फिर तोषू चोरी करेगा? उधर, अनु बिजनेस वुमेन बन चुकी है और यशदीप की पार्टनर बनेगी। ऐसे में दोनों की क्लोज़नेस पर अनुज का रिएक्शन कैसा होगा? वहीं अनुपमा की जिंदगी में आगे क्या होगा और कैसे वो अपनी बेटी आध्या को अपनी जिंदगी में वापस पा सकेगी?
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
11 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
13 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
14 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
15 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
16 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
17 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines