हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Anupamaa Spoiler: अनुपमा के सपने फिर होंगे चकनाचूर, रेस्टोरेंट में तोषू करेगा नया कारनामा

Anupamaa Spoiler 20th May: अनुपमा को टीआरपी की रेस में नंबर वन बनाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। तभी तो शो में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं, जिनसे दर्शकों का फुल ऑन मनोरंजन हो रहा है। आइए जानते हैं कि अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आपको क्या नई कहानी देखने को मिलेगी?

विज्ञापन
Anupamaa Upcoming Update.

Anupamaa Spoiler 20th May: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा‘ में एक पल की खुशी आती नहीं है कि फिर से रोना-धोना शुरू हो जाता है। इतनी मुश्किल से अनुपमा ने सुपरस्टार शेफ की ट्रॉफी अपने नाम की थी और जीत की रकम से स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट को रीओपन कराया था। अब वो रेस्टोरेंट की को-ऑनर भी बन चुकी है लेकिन मेकर्स से अनुपमा की खुशी बर्दाश्त नहीं हो रही। तभी तो आने वाले अपकमिंग एपिसोड में अनु की इन खुशियों पर पानी फिरने वाला है। साथ ही उसके सुपरस्टार शेफ की ट्रॉफी भी उसके हाथ से जाने वाली है। इतना ही नहीं रेस्टोरेंट पर एक बार फिर से ताला पड़ने की नौबत आने वाली है।

तोषू का घमंड चकनाचूर करेगी अनुपमा

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि अनुपमा का बिगड़ैल बेटा तोषू अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा। अनुपमा की तस्वीर इंग्लिश न्यूज पेपर के पहले पन्ने पर छपी होगी जिसे देखकर तोषू को जलन होगी। वो रेस्टोरेंट के दरवाजे को साफ करने के लिए उसी न्यूज पन्ने को फाड़ेगा और उससे सफाई करने लगेगा। इसके बाद उसके कुछ दोस्त रेस्टोरेंट में आएंगे जिनके सामने तोषू खुद को रेस्टोरेंट का मालिक बताएगा। ऐसा करते हुए उसे अनुपमा देख लेगी।

यह भी पढ़ें: मुझे धर्म और भगवान पर फिल्म बनानी है… Naseeruddin Shah ने क्यों जाहिर की ये ख्वाहिश?

विज्ञापन

वनराज को होगा टीटू पर शक

उधर, टीटू शाह हाउस में आकर बा को कुछ गहने देगा और कहेगा कि ये उसने अपनी मेहनत की कमाई से खरीदे हैं। इसपर वनराज को टीटू पर शक होगा। वनराज उससे कहेगा कि मैं जितना तुम्हें समझता था तुम बहुत तेज हो। तुम मुझे बेवकूफ नहीं बना सकते हो। जाहिर है कि वनराज से जब से टीटू का पीछा किया है, उसके बाद से ही उसे टीटू पर शक हो रखा है। वहीं बा भी अपने बेटे की हां में हां मिलाएगी।

किंजल को अनु देगी सरप्राइज

इधर, अनुपमा को पता चलेगा कि किंजल का प्रमोशन हो गया है तो इसपर वह खुशी से उछल पड़ेगी। इसके बाद देर रात अनुपमा किंजल के घर आएगी और उसे सरप्राइज देगी। इससे किंजल काफी खुश हो जाएगी। दोनों सास बहू सेलिब्रेट कर रहे होते हैं, जिन्हें देखकर तोषू आगबबूला हो जाएगा। वो कहेगा तो कुछ नहीं लेकिन मन ही मन सोचेगा कि बस कुछ दिन फिर देखो मैं क्या करता हूं।

विज्ञापन

अनुज अनु से केक बनाने को कहेगा

इधर, अनुपमा घर आएगी जहां वो अनुज और श्रुति को आध्या के जन्मदिन की प्लानिंग करते हुए सुन लेगी। इसके बाद अनु कहेगी कि अगर वो छोटी अनु के लिए केक बनाना चाहती है। इसपर श्रुति उसे कहेगी आध्या। उसका नाम आध्या है। मुझे कोई दिक्कत नहीं लेकिन आध्या का मूड बर्थडे पर खराब हो ये मैं नहीं चाहती। वो अनु को केक बनाने से मना भी करेगी लेकिन अनुज उसकी बात बीच में काटकर अनु से केक बनाने के लिए कहेगा। ये सुनकर श्रुति को फिर जलन होगी।

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola