Anupamaa Spoiler: टीटू का होगा एक्सीडेंट, कपाड़िया मेंशन पहुंचकर अनुज-अनुपमा आएंगे करीब!

Anupamaa Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा’ की कहानी एक बार फिर दिलचस्प मोड़ लेने जा रही है। शो के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज और अनुपमा कपाड़िया मेंशन में साथ रहेंगे। वहीं आध्या भी अपनी मां के करीब आने लगेगी।

anupamaa_8963df

Anupamaa Upcoming Update.

Anupamaa Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा‘ हर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। पिछले एपिसोड में देखने को मिला था कि शाह हाउस में सभी लोग टीटू और डिंपी की शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर वनराज टीटू के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने में लगा है। उधर, अनुपमा भी इंडिया आने की पूरी तैयारी कर चुकी है। अब आने वाले एपिसोड में काफी कुछ दिलचस्प होने जा रहा है, जिससे दर्शक काफी एंटरटेन होंगे। आइए जानते हैं कि ‘अनुपमा’ की कहानी आगे क्या नया मोड़ लेगी?

विज्ञापन

टीटू का होगा एक्सीडेंट

अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि टीटू, डिंपी को कॉल करेगा और उससे बात करने की कोशिश करेगा लेकिन डिंपी उसका फोन हर बार कट कर देगी। दरअसल, डिंपी काव्या और किंजल के साथ टाइम स्पेंड कर रही होती है। हालांकि बा आकर डिंपी से कहती हैं कि वो टीटू से बात कर ले। जब तक डिंपी टीटू को कॉल करती है जब तक देर हो चुकी होती है। वनराज ने टीटू का एक्सीडेंट करा दिया है। अब शादी में वो बड़ा तमाशा करेगा।

विज्ञापन

शाह हाउस पहुंचेगी अनु

उधर, अनुपमा इंडिया के लिए रवाना हो चुकी है। शो के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि शाह हाउस में शादी का फंक्शन चल रहा होता है, तभी वहां अनुपमा पहुंचती है। उसेअनु को देख डिंपी काफी खुश हो जाती है, जबकि वनराज उसे ताने मारना शुरू कर देता है। तभी वहां अंश आता है और कहता है कि दादी मैंने सुना है कि आपके हाथ का बना हुआ कुछ भी नहीं खाना है। ये सुन अनुपमा शॉक्ड रह जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनु अनुज के बीच नजदीकियां

अनुपमा इंडिया आ चुकी है। अब उसके पीछे अनुज भी आध्या को लेकर इंडिया आएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुज कपाड़िया मेंशन में रहने का फैसला करता है। वह अनु को भी अपने साथ कपाड़िया मेंशन ले जाता है, ताकि उसे शाह हाउस में किसी के ताने न सुनने पड़े। रिपोर्ट्स की मानें तो कपाड़िया मेंशन में रहने के बाद अनु और अनुज एक दूसरे के करीब आने लगेंगे। वहीं आध्या भी अपनी मां के करीब आ जाएगी।

विज्ञापन

श्रुति को होने लगेगी जलन

दरअसल, कपाड़िया मेंशन में रहने के दौरान अनुज और अनुपमा को पुराने दिन याद आने लगेंगे। वहीं आध्या भी अपनी मां के साथ अच्छे पलों को याद करने लगेगी। जब श्रुति को पता चलेगा कि तीनों एक घर में साथ रह रहे हैं जब देखना दिलचस्प होगा कि क्या श्रुति इंडिया लौटेगी? या फिर बस वो वहीं हाथ मलते रह जाएगी।

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ