हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Anupamaa Spoiler: आध्या-श्रुति के लिए अनुज देगा फिर कुर्बानी, अकेली पड़ जाएगी अनुपमा

Anupamaa Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा’ में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जिसने दर्शकों को शो से बांध रखा है। आने वाले एपिसोड में काफी कुछ ड्रामा देखने को मिलेगा। जहां अनु का रेस्टोरेंट बंद हो जाएगा तो वहीं श्रुति अपनी चाल में कामयाब हो जाएगी।

विज्ञापन
Anupamaa Upcoming Update.

Anupamaa Spoiler: स्टार प्लस के बेहद पॉपुलर शो ‘अनुपमा‘ की कहानी में बड़ा बदलाव आने वाला है। पिछले कई दिनों से श्रुति जो करना चाहती थी। फाइनली उसे वो करने का मौका मिल गया है। अनुपमा और अनुज को साथ देखकर श्रुति को हमेशा इनसिक्योरिटी होती थी। वहीं आध्या को अनुपमा के करीब जाते देख भी उसे अच्छा नहीं लगता था। ऐसे में आध्या की एक हरकत ने श्रुति को अपने मंसूबे पूरे करने का मौका दे दिया है। तो आइए जानते हैं कि आने वाले एपिसोड में आपको शो में क्या नया देखने को मिलेगा?

आध्या को पता चलेगी सच्चाई

‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या सुबह सोकर उठती है तो उसे पूरा घर डेकोरेट मिलता है। अपनी बर्थडे पर ऐसा सरप्राइज देखकर वो काफी खुश हो जाती है। अनुज कहता है कि उसने अपनी प्रिंसेस के लिए ये सब किया है लेकिन वो अनुपमा के बारे में आध्या को नहीं बताता। तभी श्रुति की नर्स बोल पड़ती है कि अनुज और अनुपमा ने आपके जन्मदिन पर ये डेकोरेशन की है। ये सुनते ही आध्या भड़क जाती है।

यह भी पढ़ें: गुम है किसी के प्यार में… फेम एक्ट्रेस का चेहरा सूजा, Ayesha Singh ने दिखाया, अब कैसी हालत?

विज्ञापन

गुस्से में तोड़फोड़ करेगी आध्या

शो में आगे दिखाया जाएगा कि आध्या गुस्से में आकर सारा सामान उठाकर फेंकने लगती है। सारी डेकोरेशन को खराब कर देती है। अनुज और श्रुति उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो नहीं मानती। इसके बाद श्रुति को मौका मिल जाता है अनुज से कहने का कि वो अनुपमा को घर से निकाल दे। श्रुति एक तरफ रेस्टोरेंट में आध्या की बर्थडे पार्टी अरेंज कराती है, वहीं दूसरी ओर अनुज से कहती है कि वो अनुपमा को घर से जाने के लिए कहे।

श्रुति को मिल जाएगा मौका

श्रुति अनुज से यहां तक कहती है कि अगर अनुपमा इस घर में रही तो शायद आध्या कभी ठीक नहीं हो पाएगी। क्योंकि आध्या अपनी मां के साथ रहना नहीं चाहती है। श्रुति की ये बात सुनकर अनुज परेशान हो जाता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई अनुज अपनी बेटी आध्या और श्रुति के लिए अपने दिल पर पत्थर रख अनुपमा को अपने घर से बेदखल कर देगा?

विज्ञापन

अनुपमा पड़ जाएगी फिर अकेली

जाहिर सी बात है कि रेस्टोरेंट में अनुपमा के साथ जो कुछ होगा उसके बाद हर कोई उससे नाराज रहेगा। यशदीप ने उसे काफी कुछ सुना देगा। वहीं शाह हाउस भी उसे इंडिया आने से मना कर देगा। ऐसे में अनुज भी अनु को घर से बाहर जाने के लिए बोल सकता है। अब देखना होगा कि इस मुश्किल घड़ी में अनुपमा एक बार फिर कैसे खुद को संभालती है? साथ ही कहानी क्या नया मोड़ लेती है?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola