रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा‘ (Anupamaa) में आए दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस बीच शो को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है, जिसमें दिखाया जाएगा कि अनुज की मंगेतर श्रुति के सामने उसके मंगेतर का झूठ आ गया है। इसके बाद अनुज और अनुपमा की लवस्टोरी पर ब्रेक लग जाएगा। वहीं दूसरी ओर वनराज शाह एक बार फिर किंजल पर भड़केगा। आइए जानते हैं कि शो के अपकमिंग एपिसोड में क्या ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।
पुराने रिश्तों के जाल में उलझी अनुपमा
अनुपमा के अब तक के एपिसोड में देखने को मिला कि अनुपमा अपने सारे रिश्तों से पीछा छुड़ाकर अमेरिका में नई जिंदगी की शुरुआत करने आई थी लेकिन वह फिर से पुराने रिश्तों के जाल में उलझ गई है। अनुज अपनी जिंदगी में अनुपमा को वापस पाना चाहता है। वहीं अनुपमा ने उससे साफ कह दिया है कि वह दोबारा उसके साथ रिश्ता नहीं रखना चाहती।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं PAK एक्ट्रेस माहिरा खान? पोस्ट में दावे के बाद से फैंस दे रहे बधाई
टीटू-डिंपी को साथ देख आग बबूला होगा वनराज
टीटू के कहने के बाद डिंपी ने डांस क्लास फिर से शुरू कर दी है। वनराज ने भी उसे डांस क्लास दोबारा शुरू करने की परमिशन दे दी है। हालांकि डांस क्लास के पहले ही दिन टीटू वहां जाता है और डिंपी को मोटिवेट करता है। आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि जब डिंपी घर जाती है तो वनराज उससे सवाल करेगा और पूछेगा कि डांस क्लास में टीटू क्या करा रहा था। यह सुनते ही डिंपी घबरा जाएगी।
श्रुति के सामने आएगा अनुज का सच
अनुपमा के इस फैसले से एक ओर जहां अनुज का दिल टूट गया है तो वहीं दूसरी ओर उसे तब झटका लगेगा जब उसकी सच्चाई श्रुति को पता चल जाएगी। अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुज की मंगेतर श्रुति के सामने अनुज का झूठ आ जाएगा। दरअसल, अनुज जब अनुपमा से बात कर रहा होता है तभी वहां श्रुति आ जाएगी और उसे दोनों की सच्चाई के बारे में पता चल जाएगा।
अनु-अनुज की लव स्टोरी पर ब्रेक
देखना दिलचस्प होगा कि अनुज और अनुपमा के रिश्ते का सच जानने के बाद श्रुति कैसे रिएक्ट करती है। बात दें कि फैंस को अनुज और अनुपमा की इस मुलाकात का काफी इंतजार था। वह फिर से दोनों को साथ में देखना चाहते हैं लेकिन शो के टर्न और ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होंगे। उम्मीद की जा रही है कि सच्चाई जानने के बाद श्रुति कुछ ऐसा फैसला लेगी जिससे अनु और अनुज की लव स्टोरी पर ब्रेक लग जाएगा। खैर यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
4 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
4 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
6 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines