Anupamaa Spoiler Alert: टीवी के फेमस शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) को लेकर फैंस का क्रेज लगातार बना हुआ है। हर दिन शो में एक ऐसा ट्विस्ट आ जाता है जिससे फैंस में इसको लेकर क्रेज बढ़ जाता है। एक बार फिर टीवी के मोस्ट फेवरेट शो अनुपमा में कुछ ऐसा ही होने वाला है। हाल के एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा, अनुज के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। सभी लोग अनुपमा की खुशी में खुश हैं और उसके साथ वो भी अनुपमा का इंतजार कर रहे हैं।
अनुपमा से नहीं मिलेगा अनुज (Anupamaa Spoiler Alert)
अब अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि अनुज, अनुपमा से मिलने को मना कर देता है जिससे अनुपमा टूट जाती है और इसी के साथ फैंस को अनुपमा का एक नया अवतार देखने को मिलेगा जिसमें अनुपमा ये बता देगी कि न ही उसे अनुज की जरूरत है और न ही वनराज की। इस नजर से आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। आज के एपिसोड में अनुज अनुपमा के पास आने से मना कर देगा, जिसके बाद अनुपमा एक बड़ा फैसला लेगी।
ये भी पढ़ेंः Ab Dilli Dur Nahin New Song Out: ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ का नया सॉन्ग रिलीज, बेहद रोमांटिक है ‘महसूस हुआ’
वनराज और बरखा पहुंचे अनुपमा के घर
आज के एपिसोड की शुरुआत में देखने को मिलेगा कि वनराज और बरखा अनुपमा के घर पहुंच जाते हैं जिसे देख अनुपमा शॉक्ड रह जाती है। दोनों सीधा बनने का नाटक करते हैं और एक-दूसरे को देखकर स्माइल देते हैं। उधर सभी अनुज के आने का इंतजार करते हैं। अनुपमा बार-बार अनुज को फोन करती है। जब अनुपमा को तसल्ली नहीं होती है, तब वह खुद एयरपोर्ट की ओर जा रही होती है, इतने में अनुज का फोन आ जाता है।
अनुपमा लेगी बड़ा फैसला
अनुज, अनुपमा के पास आने से मना कर देता है। ये सुनकर अनुपमा दंग रह जाती है। बापू जी तो उसे फोन भी मिलाने लगते हैं, लेकिन अनुपमा उन्हें रोक देती है। वह कहती है कि अब न कोई अनुज को फोन करेगा और न मिलेगा। अब कोई उसके सामने अनुज का जिक्र नहीं करेगा। वनराज, अनुपमा से कहता है कि अब वह उसके साथ चले, जिसके बाद अनु का पारा हाई हो जाता है और वह साफ-साफ कहती है कि उसे न अनुज की जरूरत है और ना ही वनराज की। अब वह सिर्फ खुद के लिए जिएगी।
ये भी पढ़ेंः PS 2 Box Office Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही फिल्म, 10वें दिन किया इतना कलेक्शन
जब बा उसे बेचारी कहती है तो वह भड़क जाती है और कहती है कि जो भी उसे बेचारी कहेगा, अब वह उसका सबसे बड़ा दुश्मन होगा। अब देखना ये है कि आखिर वो क्या वजह हो सकती है जिसके चलते अनुज ने अनुपमा से मिलने से ही इंकार कर दिया है। अनुज की बातों से तो लग रहा है कि माया अपनी चाल में कामयाब हो गई है।
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
4 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
5 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
7 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines