Anupamaa Spoiler Alert 7 June: गुरु मां ने अनुपमा को सौंपी इतनी बड़ी जिम्मेदारी, बौखला जाएगा नुकल

Anupamaa Spoiler Alert 7 June, rupali ganguly, gaurav khanna

Anupamaa Spoiler Alert 7 June

Anupamaa Spoiler Alert 7 June: टीवी के फेमस शो अनुपमा में ट्विस्ट और टर्न खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। एक तरफ अनुपमा और अनुज एक होने का नाम नहीं ले रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर समर और डिंपी की शादी के बीच कपाड़िया मेंशन में एक के बाद एक कई सारे भूचाल आ रहे हैं।

विज्ञापन

डिंपल की मां को देख सब हैरान (Anupamaa Spoiler Alert 7 June)

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर ‘अनुपमा’ में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो में जहां पिछले दिन हमने देखा कि डिंपल की मां चोरों की तरह बेटी की शादी देखने आती हैं लेकिन बा उनका भांडाफोड़ देती है और बेटी डिंपल मां को पहचान लेती है। इसके बाद वे बेटी की शादी में शरीक होती हैं और बेटी और दामाद को ढेर सारी दुआएं देती है। यहां तक कि वह समर और डिंपल को आशीर्वाद देगी कि तुम्हारी जोड़ी बिल्कुल अनुज और अनुपमा की तरह रहे। डिंपल की मां की बात सुनकर न केवल अनुपमा बल्कि अनुज और माया भी हैरान रह जाते हैं।

विज्ञापन

गुरु मां की हुई एंट्री

अनुपमा (Anupamaa) के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि गुरु मां की एंट्री से अनुज हैरान रह जाता है। दरअसल गुरु मां घर में कदम रखेंगी और उनका पैर कील पर पड़ने वाला होगा, लेकिन अनुज उसपर अपना हाथ रख देगा। गुरु मां लड़खड़ा जाएंगी और सहारे के लिए अनुज पर हाथ रख देंगी लेकिन दोनों एक-दूजे को हैरानी से देखेंगे।

https://www.instagram.com/reel/CtK5F59gb5_/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

विज्ञापन

अनुपमा के हाथ लगी इतनी बड़ी जिम्मेदारी

अब बात करते हैं दिन के सबसे हिट सीन की तो गुरु मां अनुपमा को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपेगी कि सिर्फ अनुपमा ही नहीं वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं। दरअसल गुरु मां अनुपमा को अमेरिका की अकेडमी की जिम्मेदारी सौंपेंगी। इस बात से अनुपमा तो खुश हो जाएगी, लेकिन नकुल नाराज होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ