Anupamaa Spoiler Alert 27 May: टीवी सीरियल अनुपमा में शनिवार के एपिसोड में कई बड़े खुलासे होने वाले हैं। अनुज को अनुपमा के सामने अपनी बात रखने का मौका मिलेगा और वह उस रात की पूरी कहानी अनुपमा को बताएगा कि आखिर वो क्यों अनुपमा से मिलने नहीं आ पाया।
राज पर से उठेगा पर्दा (Anupamaa Spoiler Alert 27 May)
रुपाली गांगुली स्टारर अनुपमा के आज के एपिसोड में फैंस के सामने आखिरकार इस राज से पर्दा उठेगा कि आखिर अनुज ने अनुपमा को धोखा क्यों दिया। बता दें कि अनुज अनुपमा को सच्चाई बताने के लिए इतना बैचेन होता है कि वह गुरुकुल पहुंच जाता है और वहां अनुपमा को उस रात की हर बात बताता है। गुरुकुल में अनुज-अनुपमा मंदिर में एक-दूसरे के सामने होंगे। वह कहेगा कि उस दिन जब वह उससे मिलने के लिए आ रहा था तो बहुत खुश था। वह घर से निकलने ही वाला था कि माया अजीब सी हरकतें करना शुरू कर देती है जिसके बाद उसने माया को धक्का दिया और दरवाजा तोड़कर वहां से चला गया। वह रास्ते में होता है कि तभी उसे एक फोन आता और सब कुछ बदल जाता है।
खून में लथपथ मिली छोटी और माया
यह फोन कोई और नहीं बल्कि अनुज की छोटी कर रही होती है और वह फोन पर जोर-जोर से रो रही होती है। उसकी रोती हुई आवाज सुनकर अनुज तुरंत गाड़ी मोड़ता है और घर पहुंचता है लेकिन तभी उसे दिखाई देता है कि माया और छोटी दोनों खून में लथपथ पड़े हुए हैं। वह उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचते हैं जहां डॉक्टर बताता है कि माया के सिर पर चोट लगी है और एमआरआई रिपोर्ट भी ठीक नहीं आई है। डॉक्टर अनुज को बताते हैं कि माया का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और ऐसे में उसके साथ रहना जरूरी है। वे कहते हैं कि माया को एक मिनट के लिए भी अकेले छोड़ना ठीक नहीं है।
अनुपमा से माफी मांगेगा अनुज
अनुज कहता है कि वह उससे (अनुपमा) से मिलने आना चाहता था लेकिन वह मजबूर क्योंकि उसको लगता है कि माया की ऐसी हालत उसकी वजह से हुई है। वह कहता है कि वह जैसी भी है छोटी की बायोलॉजिकल मदर है और अगर वह आता भी तो छोटी को कहां छोड़कर आता। इन सबके बीच अनुज-अनुपमा के पैर पकड़कर उससे माफी भी मांगता है। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि सारी सच्चाई जानने के बाद अनुपमा क्या फैसला लेगी।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
15 mins agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 mins agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
2 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
20 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
22 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
23 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
23 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines