Anupamaa Spoiler Alert 22 May: स्टार प्लस के फेमस टीवी शो अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुज और अनुपमा एक दूसरे से इत्तेफाक से टकरा जाते हैं जिसे देख फैंस काफी एक्साइटेड नजर आएंगे। दरअसल एक अर्से के बाद फैंस को ये पल देखने को मिलेगा जिसे देखने के लिए फैंस अभी से एक्साइटेड हैं।
बाजार में टकराएंगे अनुज और अनुपमा (Anupamaa Spoiler Alert 22 May)
दरअसल अनुज और अनुपमा बाजार में समर और डिंपी की शादी का सामान खरीदने के लिए पहुंचेंगे। जब दोनों मार्केट में एक दूसरे से टकरा जाते हैं तो मिले बिना रह नहीं पाते। शॉपिंग के दौरान अनुपमा अनुज से पूछेगी कि उस दिन वह क्या कहना चाहता था जो नहीं कह पाया। अनुज अनुपमा को सच बताने ही वाला था कि तब तक उसे माया की कही कुछ बातें याद आ जाएंगी और वह फिर से खामोश हो जाएगा।
शादी से पहले डिंपी और समर का झगड़ा
वहीं दूसरी ओर डिंपल और समर के बीच झगड़ा हो जाएगा और समर डिंपल से कहेगा कि शादी होने में अभी वक्त है, अगर कोई दिक्कत है तो फिर एक बार सोच लो। एपिसोड की शुरुआत में माया फिर एक बार अनुज के करीब आना चाहेगी। उधर समर और डिंपी वीडियो कॉल पर बात करते हुए आपस में झगड़ लेते हैं। बरखा डिंपल को अपनी तरीके से बनाने में लगी हुई है और डिंपी पर भी उसका रंग साफ दिखाई देगा। वह समर से कहेगी कि वह हनीमून पर लंदन या पैरिस जाना चाहतीत है। समर जब कहेगा कि उसका इतना बजट नहीं है तो डिंपी कहेगी कि वह अनुज से बात कर लेगी कि वह उसके हनीमून का खर्चा उठा ले। डिंपल की ये बातें सुनकर समर भड़क जाएगा।
नकुल और अनुपमा का होगा कॉम्पिटीशन
यहीं नहीं डिंपी समर से ये भी कहेगी कि वह पापा से बात करके उनका कमरा मांगल ले और उन्हें अपना कमरा दे दे क्योंकि उसका कमरा छोटा है। डिंपी की इन बातों से सर उसे अल्टीमेटम देते हुए कहेगा कि एक बार फिर सोच लो कि उसे ये शादी करनी है या नहीं। उधर डांस अकेडमी में नकुल और अनुपमा का कॉम्पिटीशन होगा और अनुपमा जीत जाएगी। अनुपमा की जीत पर मालती उसकी तारीफ करेगी और नकुल जल भुन जाएगा।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
15 mins agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 mins agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
2 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
20 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
22 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
23 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
23 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines