हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Anupamaa Spoiler Alert 20 May: अंधेरे का फायदा उठाकर अनुपमा से मिलेगा अनुज, माया चलेगी फिर नई चाल

विज्ञापन
Anupamaa Today's Twist: अनुपमा ने बरखा भाभी को भी दिखाया बाहर का रास्ता, अब आने वाला है ये नया ट्विस्ट

Anupamaa Spoiler Alert 20 May: स्टार प्लस के फेमस टीवी शो अनुपमा में इन दिनों शाह हाउस में तूफान आया हुआ है। एक तरफ अनुपमा और अनुज के एक होने के कोई इरादे नहीं लग रहे हैं तो वहीं दूसरी और अनुज और अनुपमा एक साथ शाह हाउस में हैं। यही नहीं अनुज के इर्द-गिर्द माया का भी साया मंडरा रहा है। अब डालते हैं नजर आने वाले एपिसोड पर-

कपाड़िया हाउस जाना चाहती है माया (Anupamaa Spoiler Alert 20 May)

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में एक के बाद एक कई सारे ट्विस्ट आने वाले हैं। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि माया अनुज के पीछे पड़ जाती है और जिद करती है कि दोनों कपाड़िया मेंशन चलें। वह अनुज को अपनी बातों में फंसाने की कोशिश करेगी। वह कहेगी कि अगर दोनों वहां साथ नहीं जाएंगे तो कैसे दोनों मिलकर नई यादें रचा पाएंगे।

बाबूजी पूछेंगे तीखे सवाल

इतने में बाबूजी वहां पहुंच जाएंगे और अनुज के साथ बैठ कर उससे कई तीखे सवाल करेंगे। बापू अनुज से कहेंगे कि वह खुद ही सच बताएं लेकिन जब वह नहीं बताएगा तो वह उससे कई सारे सवाल पूछेंगे। बापूजी उससे सीधा-सीधा पूछेंगे कि आखिर उसका और माया का रिश्ता क्या है। वह उसे किस हक से पत्नी का अधिकार दे रहा है। ये सारे सवाल सुनकर अनुज रो पड़ेगा।

अधिक और बरखा को सता रही चिंता

वहीं दूसरी ओर लीला अपनी बेटी के साथ बैठकर शाह हाउस की बुराई करेगी। तब तक बरखा और अधिक ये मना रहे होते हैं कि अनुज कहीं कपाड़िया हाउस न आ जाए वरना उसे बिजनेस में हुए घाटे के बारे में पता चल जाएगा और उन्हें बोरिया बिस्तर बांधकर वहां से निकलना पड़ेगा।

अनुपमा से मिलेगा अनुज

इसी बीच शाह हाउस में लाइट चली जाएगी। तब दिखाया जाएगा कि अनुज, अनुपमा से छुपकर मिलने जाएगा। वह उससे अकेले में मिलकर उसके विदेश जाने की बधाई देगा क्योंकि वह तीन साल के लिए अमेरिका जा रही है। वह अनुपमा से और भी कुछ कहना चाहेगा लेकिन तब तक माया वहां पहुंच जाएगी और उसे वहां से लेकर चली जाएगी। ये सब देख अनुपमा को एहसास होगा कि कुछ तो गड़बड़ है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें