Shivani Misra
Read More
---विज्ञापन---
Anupamaa Spoiler Alert 20 July: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ को टॉप पर बनाए रखने के लिए मेकर्स एक के बाद एक शो में कई सारे ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। ऐसे में आने वाला एपिसोड बेहद ही दिलचस्प होने वाला है। आइए डालते हैं अपकमिंग एपिसोड पर एक नजर।
अनुपमा के अमेरिका जाने का सपना टूटने के बाद से ही उसकी जिदंगी ने एक नया मोड़ ले लिया है। जो गुरु मां अनुपमा के सिर पर अपना हाथ रखती थीं। वही आज उसकी जिंदगी में हलचल पैदा करना चाहती हैं। बीते दिन भी रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ में देखने को मिला कि मालती देवी अनुपमा को चेतावनी देती हैं कि वह उसे बर्बाद करके रख देंगी। अब नजर डालते हैं आने वाले एपिसोड पर।
अनुपमा में देखने को मिलेगा कि डिंपल मीडिया के सामने अनुपमा के खिलाफ बयान दे देगी। वह मीडिया को बताएगी कि अनुपमा ने मालती देवी का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा है, जिससे मालती देवी का अच्छा-खासा नुकसान हुआ है। ऐसे में मालती देवी उसपर मुकदमा भी कर सकती हैं। इस बात के लिए बा और तोषू सहित घर के बाकी सदस्य डिंपल को जमकर खरी-खोटी सुनाते हैं। अब आगे देखनो को मिलेगा कि अनुपमा छोटी को खुश करने में लगी हुई है। वह पूरे घर को खूबसूरती से सजाएगी और उसके लिए छोटी सी पार्टी भी रखेगी। वह और अनुज छोटी अनु के साथ जमकर डांस करेंगे और केक कटिंग भी करेंगे। हालांकि जब अनुपमा टिशू पेपर लेने जाएगी तो उसकी नजर न्यूजपेपर पर पड़ेगी, जिसमें डिंपल से जुड़ी खबर छपी होगी।
इसके बाद देखने को मिलेगा मालती देवी का पहला प्रहार जिसमें वह समर और डिंपल की डांस अकेडमी ही सील करा देंगी। हालांकि इस बात के लिए अनुपमा मालती देवी से माफी भी मांगने जाएगीलेकिन मालती देवी अनुपमा को ‘शीला की जवानी…’ सॉन्ग पर डांस करने के लिए कहेगी। देखते हैं कि अनुपमा अपने बेटे की डांस अकेडमी बचाने के लिए डांस करती है या नहीं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।