Anupamaa Spoiler Alert 18 July: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ में हर दिन देखने को मिल रहे ट्विस्ट से शो को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। इसी क्रेज के चलते मेकर्स शो में एक से बढ़कर एक धमाके करते हुए नजर आ रहे हैं।
अनुपमा को जड़ा थप्पड़ (Anupamaa Spoiler Alert 18 July)
बीते दिन भी रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ में देखने को मिला कि मालती देवी कपाड़िया हाउस आती हैं, जहां अनुपमा उन्हें देखते ही पैरों में गिर जाती है लेकिन मालती देवी उसे उठाकर जोरदार तमाचा मारती हैं। इसके बाद अनुपमा मालती देवी को अपने मां होने का फर्ज याद दिलाती है जिससे घर में मौजूद हर शख्स सहमति जताता है। अब डालते हैं आने वाले एपिसोड पर एक नजर।
अनुपमा-मालती में तकरार
(Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ में देखने को मिलेगा कि अनुपमा मां की ममता का हवाला देकर मालती देवी को समझाने की कोशिश करेगी लेकिन मालती देवी उससे कहेगी कि तुम्हारे मां बनने की कीमत मैं क्यों चुकाऊं। तुम खुद तो आसमान से उतरी, लेकिन मुझे भी जमीन पर लाकर पटक दिया। मालती देवी अनुपमा पर इल्जाम लगाते हुए कहेंगी कि तुम्हारी एक हरकत ने मेरी सालों की मेहनत और तपस्या को बर्बाद कर दिया। यहां तक कि मालती देवी अनुज पर भी उंगली उठाएंगी।
मालती देवी धारण करेगी रौद्र रूप
इसके साथ ही देखने को मिलेगा कि अनुज पर तलवार उठती देख माया कहेगी कि मैं अपनी बेटी की खातिर और माया की खातिर वापिस आई हूं। अनुपमा सबके सामने माया की मौत का इल्जाम अपने सिर पर लेगी। साथ ही बताएगी कि कैसे फ्लाइट में उसे माया की छवि नजर आई थी, जो उसे बार-बार छोटी अनु के पास लौटने के लिए कह रही थी। शो में देखने को मिलेगा कि मालती देवी अनुपमा को चेतावनी देंगी कि वह उसे बर्बाद कर देंगी। वह कहेगी कि अनुपमा को लगता है कि उसकी सबसे बड़ी ताकत उसके बच्चे हैं, लेकिन वही उसकी सबसे बड़ी कमजोरी हैं। अब देखना होगा कि मालती देवी का विलेन रूप अनुपमा की जिंदगी में क्या तूफान लेकर आता है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
4 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
5 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
8 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
9 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
10 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
10 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
11 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
12 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
12 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines