Anupamaa Spoiler Alert 14 July: अनुपमा के जाते ही कपाड़िया हाउस में मातम का माहौल, अनुज का हाल बुरा

Anupamaa Spoiler Alert 14 July

Anupamaa Spoiler Alert 14 July

विज्ञापन

Anupamaa Spoiler Alert 14 July: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ में चल रहे ट्विस्ट से हर कोई एक्साइटेड है। अनुपमा, अनुज और छोटी अनु की लाइफ में चल रहे ट्विस्ट एंड टर्न से शो की टीआरपी लगातार बढ़ती जा रही है।

छोटी अनु का बुरा हाल (Anupamaa Spoiler Alert 14 July)

रुपाली गांगुली फेम अनुपमा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में आए लेटेस्ट ट्विस्ट और टर्न से शो की टीआरपी टॉप पर पहुंच गई है। फैंस को इन दिनों इस शो से इंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिल रहा है। ऐसे में फैंस की नजरें इसके अपकमिंग एपिसोड पर टिकी हुई हैं। बीते दिन ‘अनुपमा’ में देखने को मिला कि अनुपमा दिल पर पत्थर रखकर फ्लाइट में बैठ जाती है। हालांकि उसे बार-बार छोटी अनु की याद आती है। वहीं छोटी अनु अपनी मां को ढूंढते हुए पूरे घर में भागती है और गिर जाती है। छोटी अनु की ऐसी हालत देख शाह हाउस से लेकर कपाड़िया मेंशन तक में अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं अनुपमा के चले जाने से सोने पर सुहागा हो गया है। घर के हर कोने में मातम का माहौल दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

अनुज की बढ़ी मुश्किलें

इन सबके बीच के ‘अनुपमा’ में देखने को मिलेगा कि अनुज छोटी के साथ-साथ खुद को भी समझाने की कोशिश करता है कि अब उसे अनुपमा के बगैर रहना पड़ेगा। वह छोटी से भी कहता है कि आपकी मम्मी भले ही यहां नहीं हैं, लेकिन मैं मां और पापा दोनों का प्यार आपको दूंगा। यही नहीं अनुज को कमरे में अनुपमा की झलक भी दिखती है, जो उसके पास आकर उसके आंसू पोछती है।

https://www.instagram.com/p/CuqQ69IPRac/?img_index=1

शाह हाउस में पसरा सन्नाटा

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शाह परिवार में अनुपमा के जाने से भी सन्नाटा पसरा है। बा बार-बार अनुपमा को याद करती हैं। यहां तक कि जब उन्हें किंजल आम लाकर देती है तो वह उससे कहती हैं कि मैं अनुपमा से कहकर इसका मुरब्बा बनवा लूंगी। इसके बाद बा को एहसास होता है कि अनुपमा अमेरिका जा चुकी है। वहीं दूसरी ओर बापूजी घर वापिस लौट आते हैं और अनुपमा से न मिल पाने का दुख जताते हैं। अब देखना है कि आने वाले एपिसोड में दोनों परिवारों और अनुपमा की जिंदगी में क्या ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं। फैंस में अपकमिंग एपिसोड को लेकर काफी बेसब्री है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ