Anupamaa 7 October Written Update: टीवी शो अनुपमा में रोज कुछ न कुछ नया ड्रामा चलता रहता है और फैंस उसे पसंद करते हैं। आज भी इस शो में कुछ नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। आज के एपिसोड में वनराज शाह कुछ ऐसा नोटिस करता है, जिससे वह अनुज कपाड़िया पर शक करने लगता है। इसके बाद रोती बिलखती अनुपमा भी अपने पति का साथ नहीं देती है। अनुज पर सभी लोग झूठे आरोप लगाते रहेंगे और अनुपमा खामोशी से रोती नजर आएगी।
इसे भी पढ़ें: ‘मैं लड़ना नहीं चाहता..’, OMG 2 को ‘A’ सर्टिफिकेट मिलने पर फिर तिलमिलाए Akshay Kumar!
अनुपमा बेटे के पार्थिव शरीर के पास बैठकर रोएगी
अनुपमा अपने बेटे के पार्थिव शरीर के पास बैठकर उससे बातें करेगी और उससे कहेगी कि वह उससे कितना प्यार करती है। वह समर को दुनिया का सबसे अच्छा बेटा बताएगी और कहेगी कि वह सिर्फ इस जन्म में नहीं बल्कि हर जन्म में उसका बेटा बनकर रहेगा। इन्हीं सबके बीच में अनुज समर के ऑर्गन डोनेशन की बात करता है, लेकिन सबलोग राजी नहीं होते हैं, हालांकि बाद में सभी इसके लिए मान जाते हैं।
वनराज को सब आएगा याद
इसके बाद जब अनुज हॉस्पिटल के लिए जा रहा होता है, तो उसकी जेब से एक ब्रेसलेट गिरता है जो कि उसी लड़के का होता है, जिससे अनुज का झगड़ा होता है। यह देखने के बाद वनराज शाह को सब याद आ जाता है। वह गुस्से में अनुज कपाड़िया का कॉलर पकड़ लेता है, और जोर जोर से चिल्लाकर उसे अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार बताने लगता है। इसके बाद वनराज रेस्तरां में हुई पूरी बात घरवालों को बताता है। वह कहता है कि जो गोली समर को लगी है उसपर अनुज का नाम लिखा था।
अनुज खुद को मान लेगा दोषी
क्योंकि अनुज कपाड़िया को शो में अच्छा इंसान दिखाया गया है, तो वह भी इस दोष को खुद पर ले लेगा और कहेगा कि हां गोली उसे लगनी चाहिए थी, लेकिन समर को लग गई, लेकिन मैं नहीं जानता था कि उन लड़कों के पास गन होगी। मैं नहीं चाहता था कि इस बीच समर उसे बचाने आए। यह सब देखने के बाद भी अनुपमा वहां बैठकर सिर्फ रोती रहती है और कुछ नहीं कहती है।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines