Anupamaa Spoiler: फिर रिश्तों में उलझ सफलता का क्रेडिट खोएगी अनुपमा, यशदीप भी सुनाएगा खरी-खोटी

Anupamaa Spoiler 16th May: अनुपमा में एक बार फिर मेकर्स बड़ा ट्विस्ट और टर्न लेकर आ रहे हैं। अभी अनुपमा ने सुपरस्टार शेफ की ट्रॉफी जीती थी लेकिन उसकी एक गलती उसे फिर से मुश्किल में फंसा देगी। यही नहीं इस बार यशदीप भी उसे काफी कुछ सुना देगा।

Anupamaa NEW PROMO

Anupamaa Upcoming Update.

विज्ञापन

Anupamaa Spoiler 16th May: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो ‘अनुपमा’ में एक बार फिर नया ट्रैक आने वाला है, जो दर्शकों को चौंका देगा। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अनु ने तमाम मुश्किलों का सामना करने के बाद सुपरस्टार शेफ की ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं जीती हुई प्राइज मनी से स्पाइस एंड चटनी को दोबारा शुरू कराया है। अब अनु और यशदीप पार्टनर बन चुके हैं और दोनों साथ में रेस्टॉरेंट को रन कर रहे हैं लेकिन शो में एक नया ट्विस्ट आने वाला है, एक बार फिर अनुपमा की सारी खुशियों को तबाह कर देगा।

मीडिया को मुंहतोड़ जवाब देगी अनुपमा

‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनु प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है, जहां मीडिया वाले उससे उसके अतीत से जुड़े सवाल करते हैं। हालांकि इन सवालों का अनुपमा बड़ी समझदारी के साथ जवाब देती है और कहती है कि वो अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब नहीं देगी। उधर, अनुज के मन में अब भी हलचल रहेगी कि न जाने अनु ने यशदीप के प्रपोजल पर क्या रिएक्शन दिया होगा?

विज्ञापन

अनुपमा वापस घर लौट आएगी जहां अनुज उससे पूछेगा कि उसने यशदीप के प्रपोजल पर क्या जवाब दिया है? ये सुनकर अनु शॉक्ड हो जाएगी जिस पर अनुज कहेगा कि उसे प्रपोजल की बात खुश यशदीप ने बताई थी। इसके बाद अनु अनुज से कहेगी कि उसने यशदीप के प्रपोजल को एक्सेप्ट करने से मना कर दिया है। ये सुनते ही अनुज खुशी से उछल पड़ेगा।

आध्या को लोरी गाकर सुलाएगी अनुपमा

दूसरी तरफ आध्या अपने कमरे में रहेगी जहां अनुपमा उसे दवाई देने पहुंचेगी। तभी वो देखती है कि आध्या अपना पेट पकड़कर रो रही होती है। ये देखते ही अनु अपनी बेटी को गोद में लिटा लेगी और उसे बताएगी कि हर लड़की को महीने में एक बार इस दर्द से गुजरना पड़ता है। इसलिए उसे स्ट्रांग होना होगा। इसके बाद अनु आध्या को लोरी गाकर सुनाएगी और उसे सुला देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तों के जाल में फंस करेगी बड़ी गलती

‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा एक बार फिर रिश्तों के जाल में फंस जाएगी और ट्रॉफी उसके हाथ से चली जाएगी। शो का लेटेस्ट प्रोमो वायरल हुआ है, जिसके मुताबिक, अनुज की तबियत बिगड़ जाएगी और अनु उसकी देखभाल करने के लिए रेस्टोरेंट देरी से पहुंचेगी। उधर, रेस्टोरेंट में काफी भीड़ आ जाएगी। ऐसे में अनुपमा रेस्टोरेंट और कस्टमर्स को नहीं संभाल पाएगी जिससे भीड़ बेकाबू हो जाएगी। ये देखकर यशदीप गुस्से से आग बबूला हो जएगा और अनुपमा पर अपना गुस्सा निकालेगा। अब अनुपमा इस सिचुएशन को कैसे संभालेगी? ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ